
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
हैदराबाद: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक भारत (IND vs ENG 1st Test) ने दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 421 रन बनाकर 175 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. स्टंप्स के समय तक रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं. यशस्वी जायसवाल (80) और केएल राहुल (86) की शानदार पारीयों के बाद ऑलराउंडर जडेजा अपने शतक की ओर से हैं. अपनी शानदार पारी के दौरान जडेजा एक समय रन आउट होने से भी बच गए. लेकिन उन्होंने अपनी साथी और दूसरे छोर पर खड़े रविचंद्रन अश्विन को रन आउट करा दिया.
दरअसल, 350 रन के आंकड़े को पार करने के बाद भारत ने 100 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद जो रूट द्वारा केएल भरत को आउट करने के बाद भारत ने 10 गेंदों के अंदर ही अश्विन का भी विकेट खो दिया. भारत की पहली पारी के 91वें ओवर में अश्विन ने रूट की तीसरी गेंद को कवर पर धकेलते ही रन लेने के लिए दौड़ लगा दी.ऑफ स्टंप पर इस गुड लेंथ गेंद पर रन लेना अश्विन को भारी पड़ गया. गेंद को खेलते ही अश्विन रन लेने के लिए दौड़ पड़े और जडेजा ने भी हां कर दी. लेकिन अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे टॉर्म हार्टली ने गेंद को तुरंत स्ट्राइकर एंड पर विकेटकीपर बेन फोक्स को थ्रो फेंक दिया और फिर अश्विन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा.
रवि शास्त्री ने लिए मजे
रन आउट होने के बाद अश्विन ने जाते-जाते जडेजा को कुछ कहा भी. इसके बाद जडेजा ने भी उन्हें कुछ शब्द बोला. इसके बाद ऐसा लगा कि दोनों के बीच कुछ नोकझोंक हो रही है. एक्शन रिप्ले में साफ दिख रहा था कि अश्विन काफी नाराज लग रहे थे और वह गुस्से में झल्लाते हुए पवेलियन लौट रहे थे. अश्विन 11 गेंदों का सामना करने के बाद केवल एक रन बनाकर आउट हो गए.
— The Game Changer (@TheGame_26) January 26, 2024
हालांकि इसके कुछ देर बाद ही जब ब्रॉडकास्टर ने रन आउट के एक्शन को रिपीट किया तो फिर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से पूछा कि दिन का खेल खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा रहेगा तो फिर शास्त्री ने कहा कि कोई भी अपनी गलती नहीं मानेगा. शास्त्री ने कहा, ” दोनों ड्रेसिंग रूम के अलग-अलग कोनों में बैठेंगे. दोनों यह स्वीकार नहीं करेंगे कि गलती किसकी थी. वह कहेगा कि यह उसकी गलती है और दूसरा कहेगा कि तेरी गलती थी.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.