IND vs ENG- Rohit Sharma की कप्तानी औसत, ओली पॉप को नहीं संभाल पाए: माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा की कप्तानी को औसत करार दिया है. ओली पॉप ने अपनी पारी से भारतीय पारी में खलबली मचा दी.

Published date india.com Updated: January 29, 2024 10:10 AM IST
Rohit Sharma vs ENG
रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ फील्डिंग करते हुए @BCCI

नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की दूसरी पारी में रोहित शर्मा की कप्तान बहुत-बहुत औसत थी, जो भारत की हार का कारण बनी. वॉन ने कहा कि भारतीय स्पिनर ओली पॉप (Ollie Pope) के खिलाफ बिल्कुल बेअसर दिखाई दिए और ओली जब चाहे तब उनके खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप खेल रहे थे.

वॉन ने कहा कि रोहित शर्मा ओली के सामने लाचार दिख रहे थे. बता दें इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने मैच की तीसरी और इंग्लैंड की दूसरी पारी में 196 रनों का स्कोर बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. 5 टेस्ट की सीरीज में अब इंग्लैंड के पास 1-0 की बढ़त है. वॉन ने द टेलीग्राफ में लिखे अपने लेख में रोहित शर्मा की जमकर आलोचना की है.

उन्होंने कहा, ‘मेरे विचार में रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत-बहुत औसर थी. वह बहुत रिएक्टिव (प्रतिक्रिया करना) थे. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने फील्डिंग में कोई खास चेंज किए या वह बॉलिंग में बदलाव को लेकर बहुत सक्रिय थे और उनके पास ओली पॉप के स्वीप और रिवर्स स्वीप का कोई जवाब नहीं था.’

उन्होंने लिखा कि भारत को अपनी चालों को तब बदलना चाहिए था, जब पॉप और कोई दूसरा बल्लेबाज उनकी बॉलिंग को बहुत आसानी से खेल रहे थे. इसके अलावा रोहित शर्मा को अपनी फील्डिंग को और अटैकिंग करना चाहिए था और इंग्लिश बल्लेबाजों को निमंत्रण देना चाहिए था कि वह चाहें तो हवा में शॉट्स खेलकर रन बना सकते हैं.

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैंने महानतम स्पिनर शेन वॉर्न को देखा है. वह अराउंड द विकेट आकर बॉलिंग करते और खिलाड़ी को लेग साइड पर स्वीप कराते और यह करते हुए बल्लेबाज को गुड कहते दिखते. मैंने ऐसा कुछ भी किसी भारतीय खिलाड़ी से नहीं देखा.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह सब बहुत आसान था. जिस ढंग से इंग्लैंड खेलती है. वे हमेशा बाउंड्री मारेंगे और फील्ड फैलाकर यही संदेश दे रहे थे कि उनके गेंदबाजों की बेस्ट गेंदों पर भी सिंगल मिलेगा.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत विशाखापट्टनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में क्या रणनीति अपनाता दिखेगा. क्या भारत अब रैंक टर्नर पिचों पर सीरीज के बाकी 4 मैच खेलेगा या फिर वह हैदराबाद जैसी ही पिच पर अपनी क्षमताओं को दिखाएगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.