
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
Sack Rohit Sharma : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी शिकस्त से भारतीय फैन्स काफी निराश हैं. यही वजह है कि वो अब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं. रोहित शर्मा इस सीरीज के दौरान बल्ले से पूरी तरह से विफल रहे हैं. कप्तानी के दौरान भी फैन्स उनके कई निर्णयों से खुश नहीं हैं. पूरे टूर्नामेंट के दौरान युजवेंद्र चहल बैंच पर बैठे रहे. उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया.
भले ही सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग उठ रही हो लेकिन हिटमैन से नेतृत्व की जिम्मेदारी ले पाना इतना भी आसान नहीं है. बीते साल टी20 विश्व कप के बाद हिटमैन को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई थी. रोहित अबतक भारत के लिए 51 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. इस दौरान 39 मैचों में उन्हें जीत मिली. उन्होंने कप्तान के तौर पर महज 12 मैच गंवाए. हिटमैन ने 76 प्रतिशत मैचों में भारत को जीत दिलाई है.
Retire Rohit Sharma, I can’t tolerate this fat guy on my television anymore. 0 contribution, 0 Strategy, 100 Kg Food
— 🐰 (@firki07) November 10, 2022
Sack Rohit, Bhuvi, KLR, Axar, Pant, Kartik, Ashwin from T20s. 🙏#T20Iworldcup2022 #INDvsENG
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) November 10, 2022
Retire Rohit Sharma, I can’t tolerate this fat guy on my television anymore. 0 contribution, 0 Strategy, 100 Kg Food
— 🐰 (@firki07) November 10, 2022
एडिलेड में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. भारतीय गेंदबाज 169 रनों के लक्ष्य का बचाव करने के दौरान एक भी इंग्लिश बल्लेबाज का विकेट नहीं निकाल पाए. जोस बटलर की टीम ने मैच में एकतरफा जीत दर्ज की. इसके साथ ही इंग्लैंड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब 13 नवंबर को इंग्लैंड को खिताबी मैच में पाकिस्तान का सामना करना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.