IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले क्यों निराश थे शुभमन गिल? बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

Shubman Gill: शुभमन गिल ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए अभी तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैच में 252 रन बनाए हैं जिसमें विशाखापत्तनम में 104 रन और राजकोट में 91 रन शामिल हैं.

Published: February 21, 2024, 8:34 PM IST

रांची: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. गिल के लिए भारतीय बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर उतरना नया अनुभव था. उन्होंने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अभी तक पांच मैच की श्रृंखला के पहले तीन मैच में 252 रन बनाए हैं जिसमें विशाखापत्तनम में खेली गई 104 रन की पारी और राजकोट में बनाए गए 91 रन भी शामिल हैं. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले गिल के सामने कुछ चुनौतियां थी, जिनमें फॉर्म में वापसी करना भी शामिल था क्योंकि अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने के कारण वह निराश थे.

24 साल के गिल खिलाड़ी ने लगातार 11 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया. इनमें पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया हैदराबाद टेस्ट भी शामिल है जिसमें उन्हें पहली बार पारी का आगाज करने के बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा.

6,6,6,6,6,6…कौन हैं वामशी कृष्णा? जिन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाकर मचाया तहलका, BCCI ने शेयर किया VIDEO

गिल ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” अपनी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाना थोड़ा मुश्किल था. जब बाहर बैठे लोग इस बारे में बात करते हैं तो मुझ पर खास प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन मैंने जो उम्मीदें खुद से लगाई थी उन पर खरा नहीं उतर पाने के कारण मैं थोड़ा निराश था.”

उन्होंने कहा, ” आप निश्चित तौर पर खुद से कुछ अपेक्षाएं रखते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे मेरी मानसिकता बदली. मैं अब भी खुद से इस तरह की उम्मीदें रखता हूं. यह इस बात से जुड़ा है कि आप उन्हें कितनी जल्दी भूल पाते हैं और अगली चुनौती के लिए तैयार रहते हैं. एक बड़े खिलाड़ी और एक औसत खिलाड़ी के बीच यही अंतर होता है.”

गिल ने कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना उनके लिए अलग तरह की चुनौती थी भले ही वह घरेलू मैचों में इस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके थे. उन्होंने कहा, ” मैं भारत-ए और रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच में तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. यह ऐसा नहीं था जो मैंने पहले अपनी जिंदगी में नहीं किया हो. इसके लिए मैंने अपनी बल्लेबाजी में बहुत अधिक तकनीक बदलाव ही नहीं किए.”

Record Alert: बाबर आजम ने रचा इतिहास; बने सबसे तेज 10 हजारी, विराट कोहली-क्रिस गेल से भी आगे निकले

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी 2-1 से आगे है. दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट शुक्रवार से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

गिल ने कहा, ” लेकिन जब आप पारी की शुरुआत करते हो तो परिस्थितियां भिन्न होती हैं क्योंकि आपको सोचने का ज्यादा समय नहीं मिलता और टॉस के तुरंत बाद आपको बल्लेबाजी करनी होती है. आपको बल्लेबाजी में लय बनानी होती है. लेकिन जब आप तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपको उस समय की परिस्थितियों के अनुसार खेलना पड़ता है. अगर एक दो विकेट जल्दी गिर गए तो आपको पारी संवारनी होती है.”

(भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.