Ind Vs Eng Three Wickets In One Over Was Too Much For Us Says Suryakumar Yadav
IND vs ENG: सीरीज जीत के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने बताया- मैच में कहां हुई गलती
भारत ने अपने शुरुआती 3 विकेट पारी के दूसरे ही ओवर में गंवा दिए थे. इसमें सैमसन, तिलक के अलावा कप्तान सूर्याकुमार यादव का भी विकेट था, जिस पर कप्तान ने चिंता जताई है.
पुणे. चौथे टी20 मैच में लड़खड़ाने के बावजूद मिडल ऑर्डर की दमदार बैटिंग के दम पर मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने वाली टीम इंडिया इस प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मैच में टीम से कहां गलती हो गई थी. इसके अलावा उन्होंने इस जीत का श्रेय टीम के एकजुट प्रदर्शन को दिया. लेकिन उन्होंने साफ-साफ स्वीकार किया कि एक ओवर में तीन विकेट गंवाना बदतर था.
बता दें भारतीय पारी का दूसरा ही ओवर था, जब साबिक महमूद के पहले ही ओवर में संजू सैमसन (1), तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (0) आउट होकर पवेलियन चलते बने. इसके चलते भारत ने सिर्फ 12 रन के कुल स्कोर पर 3 शीर्ष विकेट गंवाकर बैकफुट पर गया था. लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह (30), हार्दिक पांड्या (53) और शिवम दुबे (53) के दम पर भारत इंग्लैंड को 182 रनों का लक्ष्य दे पाया.
सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ‘सभी ने बेहतरीन प्रयास किया. शानदार दर्शक, उन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया. एक ओवर में तीन विकेट गंवाना बहुत खराब था. हार्दिक और दुबे ने जिस तरह से अपना अनुभव दिखाया वह शानदार था.’
उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं- आप उसी तरह से बल्लेबाजी करें जैसे नेट पर करते हैं. मुझे लगता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. मुझे पता था कि हम पावरप्ले के बाद मैच को नियंत्रित कर सकते हैं. हमने कुछ विकेट लिए. ड्रिंक्स के बाद हर्षित राणा तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आए और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.’
ऑलराउंडर दुबे के कनकशन (सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी जैसी स्थिति) सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलने वाला रणा ने इसे स्वप्निल पदार्पण बताया. राणा ने कहा, ‘यह मेरे लिए अब भी एक ड्रीम डेब्यू है. जब दुबे वापस आए तो दो ओवर के बाद मुझे बताया गया कि मैं कन्कशन सब्सटीट्यूट बनूंगा. यह सिर्फ इस सीरीज के लिए नहीं है, मैं लंबे समय से एक मौके का इंतजार कर रहा था और मैं यह साबित करना चाहता था कि मैं यहां खेलने का हकदार हूं. मैंने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है और यहां भी मैं उसी तरह का प्रदर्शन कर रहा हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.