IND vs ENG: गौतम गंभीर की इस एक दांव ने इंग्लैंड से छीन लिया मैच, जीत के हीरो तिलक वर्मा ने किया खुलासा

Tilak Varma reveals Gautam Gambhir advice: 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 78 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, ऐसे में तिलक वर्मा ने अकेले मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे.

Published date india.com Updated: January 26, 2025 8:14 AM IST
IND vs ENG: गौतम गंभीर की इस एक दांव ने इंग्लैंड से छीन लिया मैच, जीत के हीरो तिलक वर्मा ने किया खुलासा
Tilak Varma

चेन्नई: तिलक वर्मा की मैच विनिंग पारी के दम पर भारत ने चेन्नई के एम ए चिंदबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 78 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, ऐसे में तिलक वर्मा ने अकेले मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. तिलक 55 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. तिलक ने अपनी इस पारी के बाद इसका राज खोला है.

IND vs ENG 2nd T20I: चेन्नई में भारत ने लगाया जीत का तिलक, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए तिलक वर्मा ने इस पारी का श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर को दिया. उन्होंने कहा, ” विकेट में दो-तरफा उछाल था. मैं कल गौतम सर से बात कर रहा था. उन्होंने कहा कि जो भी हो, आपको स्थिति के अनुसार खेलना चाहिए. अगर टीम को प्रति ओवर दस रन की ज़रूरत है तो आपको जिम्मेदारी लेनी चाहिए. अगर कुछ कम रन भी चाहिए, तो भी आपको अंत तक खड़े रहना चाहिए.”

भारत के युवा बल्लेबाज ने कहा, ” टीम ने चर्चा की कि बाएं-दाएं संयोजन एक अच्छा विकल्प होगा, यह विपक्षी गेंदबाज़ों के लिए भी मुश्किल होगा. हम पहले ही साउथ अफ़्रीका में तेज़ गेंदबाज़ों को खेल चुके थे. इसलिए आर्चर और वुड जैसे तेज़ गेंदबाज़ों के लिए तैयार थे. हमारे खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की, हमने नेट्स में कड़ी मेहनत की और हमें नतीजे मिले.”

रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री, पीआर श्रीजेश पद्म भूषण से होंगे सम्मानित, देखें Full list

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंग्लैंड से मिले 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन (05 रन) और अभिषेक शर्मा (12 रन) का विकेट जल्दी गंवा दिया. कप्तान सूर्य कुमार यादव (12), ध्रुव जुरेल (04) और हार्दिक पांडया (07) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके.

टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था, ऐसे में तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. भारतीय टीम ने एक समय 78 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, ऐसे में तिलक वर्मा ने वाशिंगटन सुंदर (19 गेंद में 26 रन) के साथ 38 रन की साझेदारी की.

अक्षर पटेल (02) और अर्शदीप सिंह (06) के आउट होने से मैच में रोमांच आया. लेकिन तिलक ने दो विकेट और चार गेंद शेष रहते भारत को जीत दिला दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.