Virat Kohli ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, T20I में 4000 रन के साथ-साथ बनाए कई कीर्तिमान

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज के मैच में मुश्किल वक्‍त पर भारत के लिए 40 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्‍ले से चार चौके और एक छक्‍का आया.

Published date india.com Updated: November 10, 2022 3:25 PM IST
Virat Kohli @ Twitter/ ICC
Virat Kohli @ Twitter/ ICC

पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुश्किल वक्‍त पर टीम के लिए अहम पारी खेली. विराट के बल्‍ले से चार चौके और एक छक्‍का आया. उन्‍होंने 40 गेंदों पर 50 रनों का अहम योगदान दिया. इसके साथ ही विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में अपने चार हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. इतना ही नहीं इस शानदार पारी के दम पर किंग कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी है.

टी20आई में सबसे ज्‍यादा रन

विराट कोहली ने आज के मैच में 40 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. इसके दम पर किंग कोहली ने टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं. इस मामले में दूसरे स्‍थान पर रोहित और तीसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल हैं.

  • 4000- विराट कोहली
  • 3853- रोहित शर्मा
  • 3531- मार्टिन गुप्टिल

टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन

विराट कोहली ने आज टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में अपने 1100 रन पूरे कर लिए हैं. आज 50 रन की पारी के साथ उन्‍होंने इस विशेष कीर्तिमान को छू लिया है. दूसरे स्‍थान पर 1016 रनों के साथ महेला जयवर्धने का नंबर आता है.

  • 1120- विराट कोहली
  • 1016- महेला जयवर्धने
  • 965- क्रिस गेल

टी20 विश्‍व कप में 100 चौके

विराट कोहली ने आज टी20 विश्‍व कप के इतिहास में अपने 100 चौके पूरे कर लिए हैं. विराट ने आज के मैच में चार चौके ओर एक छक्‍का लगाया.

आईसीसी SF में फिफ्टी

विराट कोहली ने आज बनाए अर्धशतक के बाद आईसीसी इवेंट के दौरान सेमीफाइनल मैचों में चार अर्धशतक पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही विराट ने साउथ अफ्रीका के दिग्‍गज जैक कैलिस की बराबरी कर ली है. कैलिस भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चार अर्धशतक बना चुके हैं.

विराट कोहली – 4 (7 पारियों में)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जैक कालिस – 4 7 (पारियों में)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.