IND vs ENG: विराट कोहली तीसरे टेस्ट से भी रह सकते हैं बाहर, दूसरी बार पिता बनने जा रहे पूर्व कप्तान की वापसी मुश्किल

IND vs ENG Virat Kohli: कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से हटने का फैसला किया था.

Published date india.com Updated: February 4, 2024 7:41 AM IST
CONFIRMED: Anushka Sharma-Virat Kohli to Welcome Second Baby
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली

नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज (England Test Series) के बाकी मैचों के लिए भारतीय टीम में वापसी पर स्थिति अब भी अस्पष्ट बनी हुई है और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी पूर्व कप्तान से उनकी योजनाओं के बारे में जल्द से जल्द बात करने पर विचार कर रहे हैं. कोहली इस समय देश से बाहर हैं. समझा जा सकता है कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर या बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी अधिक स्पष्टता के लिए उनसे बात करेंगे ताकि पता चल सके कि वह टीम में शामिल होने की स्थिति में हैं या नहीं.

कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से हटने का फैसला किया था. इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ” जैसा कि बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि परिवार पहले आता है तो विराट तभी खेलेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह खेलने की स्थिति में हैं.”

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट

कोहली का टेस्ट से बाहर होने का व्यक्तिगत कारण उनके दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार है जिसका खुलासा उनके करीबी मित्र और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के पूर्व साथी एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया. डिविलियर्स ने कहा कि कोहली ने ब्रेक लेकर बिल्कुल सही काम किया है.

उन्होंने कहा, हां, उनके दूसरे बच्चे का जन्म होने वाला है. यह परिवार का समय है और यह समय उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है. आप इसके लिए विराट को नहीं आंक सकते. हां, हमें उसकी कमी खल रही है. लेकिन उन्होंने बिल्कुल सही फैसला किया है.

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट की दूसरी पारी में अच्छा खेलना होगा क्योंकि केएल राहुल 14 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए समय पर फिट हो सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा दूसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद अगले हफ्ते की जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.