भारत का आयरलैंड से मैच- वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, युजवेंद्र चहल को जगह नहीं

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर ने बताई टीम इंडिया की प्लेइंग XI...

Published date india.com Published: June 5, 2024 5:25 PM IST
Jasprit Bumrah Celebrating Wickets
भारतीय टीम @BCCITwitter

नई दिल्ली. भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच के लिए उसकी प्लेइंग XI का अनुमान लगाया है. भारत इस वर्ल्ड कप के अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में खेलेगा और आज का मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान में उतरा है. जाफर ने अपनी प्लेइंग XI में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. उन्होंने विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर अपनी पहली पसंद बताया है.

जाफर ने आज के मैच में भारत की प्लेइंग XI की प्रीडिक्शन करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने उतरेगा. क्योंकि यशस्वी जायसवाल को प्रैक्टिस मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिला था. तो यहां यह संकेत था कि जायसवाल शायद नहीं खेलेंगे. आप ऋषभ पंत को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए देख सकते हैं और फिर नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव.’

वसीम जाफर अपने यू्ट्यूब चैनल पर यह चर्चा कर रहे थे. उन्होंने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रोल पर बात करते हुए आगे कहा, ‘मैं नहीं जानता कि वह (विराट) ओपनिंग करेंगे या फिर नंबर 3 पर खेलेंगे. लेकिन उनका रोल एक ही होगा. वह आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे, जो उन्होंने आईपीएल में किया था और वह जरूरत पड़ने पर पारी को स्थिरता देने की भी कोशिश करते दिखेंगे.’

जाफर ने यहां 4 ऑलराउंडरों को टीम में मौका दिया है, जिनमें दो तेज गेंदबाज और दो स्पिन ऑलराउंडर हैं. इस पूर्व बल्लेबाज ने यहां शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को मौका दिया है. विशुद्ध स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को खिलाने की बात कही है, जबकि दो तेज गेंदबाजों में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को चुना है.

बता दें इस टीम में सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया है. जो लंबे समय बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. चहल आईपीएल के दौरान शानदार फॉर्म में थे लेकिन उन्हें जाफर के अनुमान के मुताबिक भारतीय टीम में अपना कमबैक करने का मौका फिलहाल नहीं मिल रहा है.

IND vs IRE- वसीम जाफर की संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (C), विराट कोहली, ऋषभ पंत (WK), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.