
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
IND vs NZ 1st ODI Live From Vadodara: भारत ने नए साल की शुरुआत जीत के साथ की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा के BCA स्टेडियम कोटाम्बी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली यहां शतक जमाने से चूक गए. वह 93 के स्कोर पर आउट हुए. कोहली के अलावा भारत की ओर से इस मैच में कप्तान शुभमन गिल (56) और श्रेयस अय्यर (49) ने उपयोगी योगदान दिया. भारत यहां 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा था. कीवी टीम की ओर से काइल जेमीसन (4/41) ने टीम को जिताने का भरपूर प्रयास किया था. लेकिन हर्षित राणा (29) और केएल राहुल (29*) की दमदार पारियों ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया. सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.
3 मैचों की वनडे सीरीज में अब भारत क1-0 से आगे है. इस मैच में पहले बैटिंग का न्योता मिने के बाद कीवी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 300 रन बनाए. उसकी ओर से डैरेल मिचेल (84) शतक से चूक गए. वहीं डेवॉन कॉन्वे (56) और हैनरी निकोल्स (62) ने भी हाफ सेंचुरी जमाईं. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज (2/40), हर्षित राणा (2/65) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/60) विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव 1 विकेट ले पाए.
क्रिस्टन क्लार्क ने यह गेंद क्रॉस सीम से फेंकी थी, शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल पर हर्षित राणा (29) ने बॉल की लाइन से पैर हटाकर शॉट घुमाने का मन बना लिया था और इस पुल करने अंदाज में बैट घुमा दिया. लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर हवा में गई. इस लपकने के लिए विकेटकीपर मिचेल हेय तैयार थे. भारत को छठा झटका. हर्षित की छोटी मगर उपयोगी पारी का अंत.
IND: 279/6
काइल जेमीसन ने पलट दिया मैच. जल्दी-जल्दी भारत को दिए 3 बड़े झटके. अब श्रेयस अय्यर (49) को किया बोल्ड. एक बार फिर क्रॉस सीम बॉल और अय्यर ने खेला खराब शॉट. बॉल की लाइन से चूके भारत को 5वां झटका.
IND: 242/5
काइल जेमीसन ने अपने एक ही ओवर में दिए दो झटका. भारत का चौथा विकेट रवींद जडेजा (4) आउट. क्रॉस सीम से फेंकी गई यह गेंद कुछ रुककर आई थी, जिस पर जडेजा मिडऑन पर खेल गए. मिड ऑन पर खड़े क्रिस्टन क्लार्क ने लपका कैच.
IND: 239/4
काइल जेमीसन की गेंद पर विराट कोहली आउट. कोहली मूड बना चुके थे वह जेमीसन पर आगे बढ़कर बड़ा हिट लगाने निकले थे. लेकिन जेमीसन ने गेंद को छोटा रखा और कोहली निकल चुके थे उन्हें लगा कि वह मिड ऑफ पर खड़े कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल अपनी दाईं ओर कूद पड़े और गेंद उनके हाथ में समा गई. भारत को तीसरा झटका. विरटा कोहली 91 बॉल पर 93 रन बनाकर आउट.
IND: 234/3
शुभमन गिल (56) रन बनाकर आदित्य अशोक की गेंद पर आउट. ग्लेन फिलिप्स ने लपका शानदार कैच
IND: 157/2
काइल जेमिसन की गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे रोहित शर्मा, चालाक जेमीसन ने रोहित को फॉलो किया और रोहित ने कवर्स पर शॉट खेल दिया, जो हवा में गया. मिडऑफ पर खड़े कप्तान माइकल ब्रेसवेल पीछे की ओर गए. निगाहें गेंद पर और सुरक्षित लपक लिया. भारत को पहला झटका.
IND: 39/1
कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरी भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलने उतरे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है.
प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में टूटकर बरसना चाह रहे थे डैरेल मिचेल (84). ओवर की पहली 3 गेंदों पर चौका, छक्का और चौका जड़ चुके थे. एक बार फिर उन्होंने शॉट घुमाना चाहा. प्रसिद्ध की सीधी गेंद, जो हवा में स्विंग हुई और मिचेल इसे मिडविकेट पर मारना चाहते थे. लेकिन चूक कर गए और बॉल सीधे उनके पैर पर लगी. स्टंप्स के सामने थे मिचेल. अंपायर को आउट देने में कोई हिचकिचाहट नहीं. लेकिन मिचेल ने DRS की मांग की. कोई फायदा नहीं. बॉल बैट पर नहीं लगी और स्टंप्स के सामने थे मिचेल. भारत को विकेट. प्रसिद्ध को दूसरा विकेट.
NZ: 281/8
मोहम्मद सिराज का दूसरा विकेट. गुडलेंथ बॉल को भांप नहीं पाए, जैकारी फॉल्क्स ने जितनी उछाल का अंदाजा लगाया था यह गेंद उतनी नहीं उछली, जिससे वह गेंद को संभालने में गच्चा खा गए और बोल्ड
NZ: 239/7
हर्षित राणा के ओवर की अंतिम गेंद पर डैरेल मिचेल ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला और नॉन स्ट्राइक से माइकल ब्रेसवेल दौड़ पड़े. एक रन पूरा और कप्तान ब्रेसवेल ने दूसरा रन दौड़ने का इरादा बनाया. लेकिन श्रेयस अय्यर वहां तैनात और उन्होंने बाउंड्री लाइन से पहले ही गेंद को उठाकर सटीक थ्रो दे मारा. ब्रेसवेल क्रीज से बाहर रह गए. अय्यर की खूबसूरत फील्डिंग और खूबसूरत थ्रो. कीवी टीम को छठा झटका
NZ: 237-6
प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार बॉल, गुड लेंग्थ बॉल टप्पा पड़ने के बाद मिडल स्टंप की ओर चली. अंदर की ओर आती हुई इस गेंद को मिचेल हेय भांप नहीं पाए. उनका बैट बाहर से मिडविकेट पर खेलने के लिए आया था. लेकिन लाइन से चूके और गेंद मिडल स्टंप के ऊपरी हिस्से को चूमती हुई निकल गई. गिल्लियां बिखर गईं.
NZ: 198/5
कुलदीप यादव को 7वें ओवर में मिली पहली सफलता. ग्लेन फिलिप्स क्रीज से बाहर निकल आए थे. कुलदीप ने गति में परिवर्तन कर चकमा दिया और फिलिप ने इसे ड्राइव कर दिया. इस प्रयास में उनका बॉटम हैंड बैट से छूट गया और गेंद उड़ती हुई पहुंची प्वॉइंट कवर के क्षेत्र में खड़े श्रेयस अय्यर के पास. बहुत ही आसान सा कैच.
NZ: 170/4
मोहम्मद सिराज को मिली पहली सफलता- विल यंग (12) विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों आउट. स्लोअर गेंदों का मिश्रण कर रहे थे सिराज और आखिरकार विल यंग को चेंज ऑफ पेस में फंसाने में कामयाब. राहुल ने लपका आसान सा लो-कैच.
NZ: 146/3
राणा ने दूसरे स्पेल के दूसरे ओवर में डेवॉन कॉन्वे को किया चलता. इस बार आगे फेंकी हुई गेंद, जिस पर कॉन्वे ड्राइव की चाह लिए अपना बल्ला चला दिया. लेकिन सीम पर टप्पा पड़ने के बाद बॉल ने हरकत की और उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स पर चली गई. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका. हर्षित को दूसरी सफलता.
NZ: 126/2
हर्षित राणा ने अपने दूसरे स्पेल में हैनरी निकोल्स (62) को आउट किया. इस बॉल से पहले निकोल्स ने उन्हें लगातार 2 चौके जड़े थे. इस बार राणा ने गेंद को ऑफ साइड वाइड लाइन के करीब फेंका, जिससे वह निकोल्स से दूर रख पाएं और निकोल्स ने यहां बल्ला अड़ा दिया. विकेट के पीछे के केएल राहुल का बेहतरीन कैच. कीवी टीम को पहला झटका-
NZ: 117/1
डेवॉन कॉन्वे (52*)
19.5 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 100 रन पार हो गई है. डेवॉन कॉन्वे और हैनरी निकोल्स अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं.
न्यूजीलैंड की पारी के पहले 15 ओवर में उसने बगैर कोई विकेट गंवाए 76 रन जोड़ लिए हैं. डेवॉन कॉन्वे (34*) और हैनरी निकोल्स (40*) रन बनाकर खेल रहे हैं.
भारत के पास पहला विकेट झटकने का मौका पारी के छठे ओवर में आया था, जब थर्ड मैन पर कुलदीप यादव ने हैनरी निकोल्स कैच टपका दिया. तब वह सिर्फ 5 रन पर खेल रहे थे. हर्षित राणा की उस (ओवर की तीसरी) गेंद पर इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टैंडर्ड से वह कैच बहुत मुश्किल नहीं था लेकिन कुलदीप के हाथ से छिटक गया. इसके बाद से दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को पहली सफलता का अभी तक कोई मौका नहीं दिया है.
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.