IND vs NZ: कौन है आदित्य अशोक? भारत में जन्मे क्रिकेटर को न्यूजीलैंड ने प्लेइंग XI में दिया मौका

Who is Aditya Ashok, New Zealand Cricketer: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ युवा लेग स्पिनर आदित्य अशोक को प्लेइंग XI में मौका दिया है. 23 वर्षीय अशोक तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्मे थे.

Published date india.com Published: January 11, 2026 2:37 PM IST
Aditya Ashok
आदित्य अशोक @Instagram

Who is Aditya Ashok, New Zealand Cricketer: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वडोदरा में 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेल रही हैं. सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड टीम ने यहां भारत में जन्में युवा लेगस्पिनर आदित्य अशोक (Aditya Ashok) को भी प्लेइंग XI में मौका दिया है. यह युवा लेग स्पिनर भारतीय मूल के दो पूर्व कीवी स्पिनरों ईश सोढ़ी और एजाज पटेल की दौड़ में शामिल हो रहा है.

यह इस युवा क्रिकेटर का तीसरा वनडे मैच है. इससे पहले करीब दो साल पहले उन्होंने दिसंबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ नेल्सन (NZ) में वनडे फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला था. इस सीरीज में उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला,जिसमें वह सिर्फ 1 ही विकेट ले पाए. इसके बाद उन्होंने एक बार फिर इस फॉर्मेट में वापसी की है.

न्यूजीलैंड ने भारत दौरे पर वनडे सीरीज के लिए अपनी पहली पसंद के ज्यादातर क्रिकेटरों को आराम दिया है क्योंकि जल्दी ही भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को फ्रेश रखना चाहता है और इसी प्रयास में उसने कीवी टीम में युवा क्रिकेटरों को प्रभाव दिखाने का मौका दिया है. आदित्य अशोक भी इसी मुहिम में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 साल बाद वापसी कर पा रहे हैं.

बता दें आदित्य अशोक का जन्म साल 2002 में तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था. जब वह 4 साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया और आदित्य ने भी अपनी पढ़ाई-लिखाई और खेल में करियर की शरुआत यहीं से की. वह न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट में ऑकलैंड से खेलते हुए बढ़े हुए और साल 2021 में टी20 फॉर्मेट से उन्होंने न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट में शुरुआत की. उन्होंने अब तक 23 फर्स्ट क्लास, 39 लिस्ट A और 32 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश: 78, 52 और 31 विकेट अपने नाम किए हैं.

बता दें वह लेग स्पिनर गेंदबाज हैं, जिनकी शार्प गुगली और रॉन्ग’अन बॉल उनकी असली ताकत मानी जाती है. इस सीजन घरेलू क्रिकेट और A टीमों के लिए किए गए विदेशी दौरो में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वह हाल ही में भारत की IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की अकैडमी में अपनी लेग स्पिन बॉलिंग को और धारदार बनाने के मकसद से ट्रेनिंग करके गए थे.

अब यद देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य अशोक कीवी टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं और भारत की स्पिन बॉलिंग को मददगार मानी जाने वाली पिचों पर वह क्या छाप छोड़ते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.