IND vs NZ 1st T20I Live Streaming : पहली बार भारत के मैच का टीवी पर नहीं होगा प्रसारण, ऐसे देखें मैच

भारत की टीम को न्‍यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 मैचों के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. सीनियर क्रिकेटर्स (India vs New Zealand TV Channel) की गैर-मौजूदगी में हार्दिक टी20 टीम की अगुवाई करेंगे.

Published date india.com Updated: November 16, 2022 7:43 PM IST
India vs New Zealand TV Channel
Hardik Pandya with Kane Williamson @ Twitter

India vs New Zealand TV Channel : टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में न्‍यूजीलैंड की धरती पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें हार्दिक और केन विलियमसन ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. दोनों की एक गाड़ी में फोटो भी काफी पसंद की जा रही है. ऐसे में अब फैन्‍स को 18 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज का इंतजार है. हमेशा ही अधिकांश क्रिकेट फैन्‍स टीवी पर ही भारत के मैचों का लुत्‍फ उठाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. टीवी पर भारत के मैचों का प्रसारण ही नहीं होने जा रहा है. ऐसे में फैन्‍स कहां इन मुकाबलों को इंज्‍वाय कर सकते हैं. आइये हम आपको मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्‍ध कराते हैं.

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा? (India vs New Zealand 1st T20 Match Date)

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 18 नवंबर को खेला जाएगा.

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा? (India vs New Zealand 1st T20 Match Venue)

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के स्‍काय स्‍टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (India vs New Zealand 1st T20 Match Timing)

भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीवी पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स? (India vs New Zealand 1st T20 TV Channel)

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं होगा। उम्‍मीद जताई जा रही है कि डीडी स्‍पोर्ट्स पर यह मैच आए.

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स? (India vs New Zealand 1st T20 Mobile App)

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला एमाजॉन प्राइम एप (Amazon Prime App) के माध्‍यम से मोबाइल पर देखा जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.