
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
घरेलू क्रिकेट में अपनी दमदार फॉर्म दिखाकर भारतीय टीम में लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेंगे. कीवी टीम के खिलाफ 5टी20 मैचों की सीरीज का आगाज बुघवार से हो रहा है. पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज जीतने और वर्ल्ड कप से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए तैयार है. मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन को लेकर अहम बयान दिया.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. सूर्यकुमार के बयान के बाद ईशान किशन की लगभग 26 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी पक्की मानी जा रही है. वह आखिरी बार नवंबर 2023 में कोई इंटरनेशनल मैच खेले थे.
ईशान ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, जो टी20 था, 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था. इसके बाद से वह टीम से लगातार बाहर चल रहे थे. घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए ईशान की भारतीय टीम में वापसी हुई है.
ईशान की भारतीय टीम में वापसी तो हो गई थी, लेकिन उनका टीम में जगह बनना तब तक मुश्किल था, जब तक पूर्व से स्थापित खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म होकर प्लेइंग इलेवन से बाहर न जाएं. तिलक वर्मा का इंजरी की वजह से पहले तीन टी20 से बाहर होना ईशान के लिए लकी साबित हुआ है, और ईशान तिलक की जगह ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर के रूप में संजू सैमसन पहली पसंद हैं.
ईशान किशन मूल रूप से ओपनर हैं, लेकिन कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मध्यक्रम में खेल चुके हैं. ऐसे में बल्लेबाजी के लिए तीसरा नंबर उनके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. 2021 में टी20 में डेब्यू करने वाले ईशान ने 32 मैचों की 32 पारियों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 796 रन बनाए हैं.
वह हाल ही में घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में 2025 जोरदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने अपनी दमदार फॉर्म की बदौलत झारखंड को इस टूर्नामेंट का चैम्पियन बनाया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 197 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कुल 517 रन बनाए और उनका औसत 57.44 रहा. इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा के खिलाफ 49 बॉल में शतक भी ठोक था, जिसकी बदौलत झारखंड को यहां 69 रनों से जीत मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.