IND VS NZ : टीम इंडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

12 साल के बाद घर पर सीरीज हराने के बाद फैंस का गुस्सा भारतीय टीम में फूटा है. सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया को लेकर खूब मीम्स डाल रहे है.

Published date india.com Published: October 26, 2024 5:26 PM IST
IND VS NZ : टीम इंडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

भारतीय टीम को 12 साल के बाद घर पर हार का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद फैंस का गुस्सा टीम इंडिया पर फूटा है. न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रनों से मात दे दी. पहले टेस्ट में भी भारत को शर्मनाक हार का मुंह देखने को मिला था.

न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है. वही 2012 से भारत के घर पर सीरीज जीतने का रिकॉर्ड टूट गया है. न्यूजीलैंड से पहले भारत को साल 2012 में इंग्लैंड के हाथ टेस्ट सीरीज में हार मिली थी.

मिचेल सैंटनर के आगे ढेर हुई भारतीय टीम

पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए स्पिन बड़ी कमजोरी के रुप में उभर कर सामने आई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम तेज गेंदबाजों के आगे फेल हो गई थी. वही दूसरे मैच में भारत के लिए विलेन के तौर पर मिचेल सैंटनर सामने आ गए. जिनकी गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था. इस मैच में ही सैंटनर को अपने करियर का पहला 5 विकेट हॉल मिला और दूसरे पारी में दूसरा मिल गया.

मिचेल सैंटनर ने दूसरे टेस्ट मैच में 13 विकेट अपने नाम किए. जिसकी वजह से न्यूजीलैंड को जीत में बड़ी आसानी हो गई. सैंटनर को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.