
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैम्पियन्स ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया खिताब की दावेदार है. हालांकि उन्होंने कहा कि मैच से पहले दोनों टीमों में जीत या हारने की अगर प्रसेंटेज में बात करें तो भारत इस मैच में 54-46 फीसदी से फेवरेट है यानी भारत का न्यूजीलैंड पर पलड़ा सिर्फ 8 फीसदी ही ज्यादा है.
अश्विन मैच से पहले अपने हिंदी यूट्यूब चैनल पर दोनों टीमों के खेल को लेकर अपनी राय रख रहे थे. भारतीय टीम स्पिन गेंदबाजी की ताकत लेकर इस टूर्नामेंट में उतरी है और वह अपनी प्लेइंग XI में 4-4 विश्व स्तरीय स्पिनरों को खिला रही है, जबकि कीवी टीम भी यहां परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कई स्पिन ऑलराउंडरों का विकल्प लेकर इस टूर्नामेंट में उतरी है, जबकि उसके कप्तान मिचेल सेंटनर खुद एक वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं. लेकिन इसके बावजूद भारतीय स्पिनरों की तुलना में न्यूजीलैंड के स्पिनर थोड़े हल्के ही दिखते हैं. इसके वावजूद अश्विन कीवी टीम को ज्यादा हल्का नहीं आंक रहें.
इस मौके पर उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लगातार टॉस हारने पर भी चर्चा की और साफ-साफ कहा कि वह चाहते हैं कि रोहित शर्मा फाइनल में भी टॉस हार जाएं, जिससे न्यूजीलैंड जो चाहे वह कर ले और भारत को उसकी रणनीतियों को कसने का मौका मिले. अश्विन जिसकी आस कर रहे थे वह हुआ भी और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में लगतार 12वां टॉस हार गए. यह वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का लगातर 15वां टॉस है, जब उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
रोहित ने वनडे में लगातार 12 टॉस हारने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब रोहित और लारा वनडे फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा 12 टॉस हारकर संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं
अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर अश्विन ने कहा, ‘मेरी राय में भारत को यहां टॉस जीतने की नहीं सोचनी चाहिए. मैं कहूंगा उन्हें (टॉस) हारने दीजिए. न्यूजीलैंड को वह चुनने दीजिए, जो वे चाहते हैं. यह भारत को मुश्किल में डाल सकता है. कुल मिलाकर है कि भारत दोनों ही स्थितियां भारत के लिए सहज स्थिति वाली हैं क्योंकि इससे पहले उन्होंने यहां स्कोर बचाकर भी और स्कोर का पीछा कर भी मैच जीता है.’
इस मौके पर उन्होंने भारत को खिताब का दावेदार बताते हुए कहा, ‘मुझे निजी तौर पर लगता है कि यह 54-46 फीसदी से भारत के हक में है. क्योंकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अतीत में भारत को परेशान किया है. वे अब भी बहुत मजबूत टीम हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.