IND vs NZ: वानखेड़े में दिखे उड़ते केएल राहुल, एक के बाद एक पकड़े दो शानदार कैच, कोहली ने की मेडल की सिफारिश

IND vs NZ, 1st Semi-Final, ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी की गेंद पर दो बेहतरीन कैच पकड़े.

Published: November 15, 2023, 7:50 PM IST

विराट कोहली (Virat Kohli) के 50वें वनडे शतक और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की शतकीय पारी की मदद से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 सेमीफाइनल 397 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम ने आठ ओवर के अंदर कीवी टीम को दो विकेट चटकाए. हालांकि ये दोनो विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के खाते में गए लेकिन इनके पीछे केएल राहुल की शानदार विकेटकीपिंग का भी बड़ा हाथ था.

Also read: पाकिस्तान टीम के World Cup 2023 से बाहर होने के बाद Babar Azam ने कप्तानी से दिया इस्तीफा

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को पहला झटका छठें ओवर में लगा. मोहम्मद शमी के अटैक में आते ही पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे शरीर के दूर आई गेंद को बिना पैर हिलाए खेलने की कोशिश में बैट का किनारा लगा बैठे.

गेंद कॉन्वे के बल्ले से लगकर पीछे की दिशा में गई. हालांकि गेंद विकेटकीपर से काफी दूर रही लेकिन केएल राहुल ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर दोनों हाथों से एक शानदार कैच पकड़ा. स्लिप पर खड़े विराट कोहली ने इस कैच के लिए राहुल की सराहना की और भारत के फील्डिंग कोच से राहुल को फील्डिंग मेडल देने की सिफारिश भी की.

हालांकि राहुल की शानदार फील्डिंग यहीं रुकी नहीं. आठवें ओवर में जब शमी अपना स्पेल जारी रखने आए तो चौथी गेंद पर रचिन रवींद्र भी पैर जमाकर दूर की गेंद को खेलने की कोशिश में एज लगा बैठे. एक बार फिर राहुल ने एक और शानदार कैच लिया. इस बार गेंद उन्हीं की दिशा में थी लेकिन काफी नीची थी, राहुल ने झुककर एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.