IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने अर्शदीप सिंह की जमकर धुनाई, पहले ही 2 ओवर में पीटे 36 रन

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:January 23, 2026 7:54 PM IST

भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था और जैसे ही अर्शदीप सिंह ने मैच का पहला ओवर फेंककर अपने स्पेल की शुरुआत की. कीवी बल्लेबाज उन पर हमले के लिए टूट पड़े.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को परख रहीं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कुछ भी छोड़ने को तैयार नहीं है. कीवी टीम को पहले टी20I मैच में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से रुलाया था. अब इस मैच में कीवी टीम भी वैसा ही प्लान लेकर मैदान पर उतरी है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे और टिम सेफर्ट ने भारतीय लेफ्टआर्म पेसर अर्शदीप के धुएं उड़ा दिए.

Advertising
Advertising

न्यूजीलैंड की ओर से स्ट्राइक पर डेवॉन कॉन्वे थे. उन्होंने ओवर की सभी 6 गेंदें खेलीं, पहली गेंद पर कॉन्वे बीट हो गए. लेकिन इसके बाद दूसरी ही गेंद पर उन्होंने पॉइंट की ओर से स्केयर ड्राइव खेलकर शानदार चौका जमा दिया. अर्शदीप ने तीसरी गेंद भी वैसी ही रखी जिस पर कॉन्वे ने इस बार कवर्स की ओर से चौके मार दिया. चौथी गेंद को कॉन्वे ने डिफेंस किया.

5वीं गेंद वह क्रीज से बाहर निकलकर आए और उन्होंने गेंद को रडार में देखकर बल्ला फेंक दिया. गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर सीधे 6 रन. अर्शदीप ने एक बार फिर गेंद को ऑफ स्टंप से स्विंग कराने की कोशिश की. लेकिन नतीजा वही चौका. इस ओवर से कॉन्वे ने बटोरे 3 चौके और 1 छक्का- कुल 18 रन.

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अपने ओवर में 7 रन दिए, जिसमें अंतिम 3 गेंदों पर चौका, दुक्का और एक सिंगल आया. अर्शदीप के लिए अच्छी बात थी कि उनके नए ओवर में स्ट्राइक कॉन्वे नहीं थे. इस बार टिम सेफर्ट थे, जो 7 रन बनाकर खेल रहे थे. लेकिन उन्होंने पहली बॉल पर सिंगल लेकर ही कॉन्वे को स्ट्राइक पर आ गए. इस बार गेंद को अर्शदीप ने कॉन्वे के शरीर की ओर रखा, जो गुड लेंथ बॉल थी और इस पर कॉन्वे ने मिडविकेट की ओर धकेल कर सिंगल ले लिया.

लेकिन अब चार्ज लेने का जिम्मा टिम सेफर्ट ने उठाया और उन्होंने अंतिम 4 बॉल पर 4 चौके जमा दिए. ओवर की तीसरी बॉल भी गुड लेंथ बॉल थी, जिस पर मौका ताड़ते हुए सेफर्ट ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट उठा दिया. फील्डर वहां कोई था नहीं और गेंद बाउंड्री लाइन पार करने से पहले दो टप्पे खाती हुए चली गई.

उन्होंने ओवर की 5वीं गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर गैप में खेल दिया. नतीजा चौका और ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप ने दिशा से भटकी हुई स्लोअर गेंद फेंकी. सेफर्ट ने इसे फाइन लेग की ओर गैप में खेलकर ओवर का चौथा चौका निकाल दिया. अर्शदीप को इस बार लगातार चार चौके पड़े और इस ओवर में भी उन्होंने 18 रन ही लुटाए.

हालांकि दोनों ही ओपनर्स ज्यादा घातक साबित नहीं हुए और हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी ने दोनों को 6 गेंदों के अंतराल पर आउट कर पवेलियन भेज दिया. कॉन्वे (19) को हर्षित ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच लपकवाया तो वहीं वरुण की गेंद पर ईशान किशन भी बेहतरीन कैच लपका. कीवी टीम को यह दोनों ही झटके 43 के कुल स्कोर पर लगे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें