IND Vs NZ: पंत की जगह टीम में शामिल हुए ध्रुव जुरेल, मगर ईशान किशन की अनदेखी क्यों, फैन्स ने उठाए सवाल

IND Vs NZ: भारतीय टीम को न्यूजीलैंज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. ये स्टार बल्लेबाज पूरी सीरीज से ही बाहर हो गया है.

Published date india.com Published: January 11, 2026 1:02 PM IST
IND Vs NZ

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीजी शुरू होने से पहले ही इंडियन टीम को बड़ा झटका लगा है.विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दाईं ओर खिंचाव के कारण तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. पंत के बाहर होने के बाद चयन समिति ने युवा और प्रतिभाशाली विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है. मगर फैन्स इस बात से निराश हैं कि आखिर पंत की जगह ईशान किशान को टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया. जबकि वे इस समय गजब फॉर्म में हैं. उन्होंने हाल ही विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जमाया था. अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने के साथ-साथ पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए. 10 मैचों में उन्होंने 500 से अधिक रह बनाए थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में उन्हें चुना गया था. अब पंत की जगह उनकी अनदेखी पर फैन्स सवाल उठा रहे हैं.

पंत सीरीज से बाहर

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दाईं ओर खिंचाव के कारण तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीए बी ग्राउंड पर भारत के ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में पंत लगभग 50 मिनट तक अपने बैटिंग सेशन में नजर आए, लेकिन थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की गेंद का सामना करते समय कमर के ऊपर गेंद लगने के बाद पंत को तकलीफ महसूस हुई. बहुत ज्यादा दर्द के कारण वह तुरंत घुटनों के बल गिर गए और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें तुरंत संभाला और नेट्स से चले गए.

पंत को लगी चोट

सूत्रों ने शनिवार को बताया, “टीम डॉक्टर के स्कैन और जांच से पता चला है कि ऋषभ की दाईं ओर पसलियों में चोट लगी है और साइड में खिंचाव का पता चला है, इसलिए वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.”

आराम की सलाह

पंत के अब कुछ दिनों तक आराम करने की उम्मीद है, जिसके बाद वह आगे की जांच और रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे. पंत बेंगलुरु में 2025/26 विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज में दिल्ली की कप्तानी करने के बाद वनडे सीरीज में आए थे. इस दौरान पंत ने सर्विसेज और रेलवेज के खिलाफ दो-दो हाफ-सेंचुरी लगाईं, जिससे दिल्ली नॉकआउट में पहुंची.

Rishabh Pant

दाहिने पैर में हुआ था फ्रैक्चर

यह दूसरी बार है जब पंत चोटों के कारण बाहर हैं. मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, और पिछले साल नवंबर में घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए उन्होंने वापसी की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2024 में खेला था आखिरी वनडे

पंत पिछले दो सालों से भारत के वनडे सेटअप का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे पर 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला था. न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज से पहले, पंत को बाहर किए जाने की अटकलें तेज थीं, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें टीम में बनाए रखा. लेकिन अब जब पंत बाहर हो गए हैं, तो इंडियन टीम मैनेजमेंट को उनकी जगह किसी और को चुनना होगा.  (इनपुट: आईएएनएस)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.