
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें वनडे क्रिकेट का किंग क्यों कहा जाता है. उन्होंने मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम के लिए एक छोर को संभालते हुए शतक तो जमाया लेकिन इस बार चेजमास्टर भारत को यहां जीत नहीं दिला पाए. इस हार के जिम्मेदार कोहली नहीं बल्कि टीम के दूसरे बल्लेबाज रहे, जो कोहली का साथ नहीं निभा पाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे में खेले गए इस मैच में 338 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा (11), शुभमन गिल (23), श्रेयस अय्यर (3), केएल राहुल (1) जैसे सीनियर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. कोहली ने यहां वनडे फॉर्मेट का 54वां शतक जरूर जमाया लेकिन भारत को 41 रनों से यहां हार मिली.
इस बीच कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक अपने नाम कर लिया. वनडे फॉर्मेट में यह उनका 54वां शतक है. भारत यहां 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरा है. भारत यहां शुरुआत से ही लड़खड़ा चुका था लेकिन नंबर 3 पर उतरे चेजमास्टर कोहली ने एक छोर को संभाले रखा और वह सामने वाले छोर से साथ तलाशते रहे. इस दौरान उन्हें सबसे पहले नीतीश रेड्डी (53) का साथ मिला, जिन्होंने कोहली के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने 7वें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. इस दौरान कोहली ने अपना यह शतक भी पूरा किया.
कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह वनडे करियर का 7वां शतक है. अब वह कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस दौड़ में रिकी पॉन्टिंग (6 शतक) और वीरेंदर सहवाग (6 शतक) को पछाड़ दिया.
More of these please
Live – https://t.co/Zm5KbOr3eT #TeamIndia #INDvNZ #3rdODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/kljzHEnObI
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
विराट कोहली ने इस मैच में 91 बॉल में अपना शतक पूरा किया था. इस दौरान हर्षित राणा (52) ने कोहली के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी की और भारत को मैच में वापस ला दिया. कोहली ने इस पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए. लेकिन जब हर्षित से यहां मैच को फिनिश करने की आस बनी तो वह जेकरी फॉक्स की गेंद पर आउट हो गए और सामने वाले छोर पर विराट कोहली पर फिर से दबाव बढ़ गया. अब उनके पास साथ देने वाला कोई बल्लेबाज नहीं था, जिससे वह भी आखिरकार किस्टियन क्लार्क की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.