IND vs NZ: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को एक और रिकॉर्ड में पछाड़ा, न्यूजीलैंड के खिलाफ रन मास्टर

विराट कोहली ने पहले वनडे में ही 93 रन ठोककर न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय के रूप में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी. राजकोट में उन्होंने चौके के साथ खाता खोला तो सचिन को पछाड़ दिया.

Published date india.com Updated: January 14, 2026 4:06 PM IST
Virat Kohli at Rajkot
विराट कोहली @BCCI/x

Virat Kohli Surpasses Sachin Tendulkar For Most ODI Runs Against New Zealand: टीम इंडिया की रन रिकॉर्ड मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में एक और भारतीय रिकॉर्ड पर अपना नाम लिख दिया है. आज कोहली ने जैसे ही चौका जड़कर अपना खाता खोला वैसे ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में महान सचिन तेंदुलकर को एक खास रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया.

अब वह वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं, जबकि ओवरऑल दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन चुके हैं. अब कोहली इस दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग से ही पीछे हैं, जिन्होंने ब्लैक कैप्स टीम के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक 1971 रन बनाए हैं.

Virat Kohli Runs vs NZ

विराट कोहली का NZ के खिलाफ नया रिकॉर्ड, इन्फोग्राफिक- notebooklm से साभार

विराट कोहली ने वडोदरा वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब 93 रनों की पारी खेली तो उन्होंने इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1750 रन बनाए थे. कोहली ने सीरीज के दूसरे वनडे में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया. अब इस फेहरिस्त में भारत की ओर से वह सबसे आगे हैं.

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ी अवधि मैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर
विराट कोहली 2010-2026 35 35 4 1771 154*
सचिन तेंदुलकर 1990-2009 42 41 3 1750 186*
वीरेंद्र सहवाग 2001-2010 23 23 1 1157 130
रोहित शर्मा 2009-2026 33 31 1 1123 147
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1985-1999 40 39 8 1118 108*
सौरव गांगुली 1997-2005 32 31 1 1079 153*
राहुल द्रविड़ 1997-2009 31 31 6 1032 153

वहीं दुनिया भर के बल्लेबाजों में वह दूसरे पायदान पर हैं. यहां नंबर 1 पर मौजूद रिकी पॉन्टिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 16 साल के करियर में 51 वनडे की 50 पारियों में ये 1971 रन बनाए, जिनमें 6 शतक और 12 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं. हालांकि कोहली इस पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए क्योंकि वह सिर्फ 23 रन बनाकर ही आउट हो गए. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके 1773 रन हो गए हैं. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 6 शतक और 10 हाफ सेंचुरी अपने नाम की हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी अवधि मैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 1995-2011 51 50 7 1971* 141*
विराट कोहली (भारत) 2010-2026 35 35 3 1773 154*
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1990-2009 42 41 3 1750 186*
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 2001-2015 47 45 6 1568 113*
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 1991-2009 47 45 0 1519 140
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 1996-2012 45 44 8 1449 111
मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) 1990-2002 39 39 5 1362 110
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 2001-2015 50 45 5 1326 116

नंबर 3 पर खिसक चुके सचिन तेंदुलकर ने इस देश के खिलाफ 42 वनडे की 41 पारियों में 5 शतक और 8 हाफ सेंचुरी जड़कर 1750 रन बनाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस फेहरिस्त में भारत के सिर्फ 7 ही बल्लेबाज 1000 से ज्यादा रन बना पाए हैं. लेकिन इनमें से कोई भी सचिन और विराट के आसपास नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.