IND vs NZ: शतक से चूके विराट कोहली, वनडे करियर में 7वीं बार हुआ ऐसा- भारत में चौथी बार चूके

भारत की रन मशीन विराट कोहली आराम से अपने 85वें इंटरनेशनल शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन 93 के निजी स्कोर पर उन्होंने काइल जेमीसन की गेंद पर चार्ज लेने के प्रयास में बड़ी गलती कर दी. वह 7वीं बार नर्वस 90 के शिकार बन गए...

Published date india.com Updated: January 11, 2026 9:21 PM IST
Virat Kohli 93
विराट कोहली 93 पर आउट @BCCI/x

भारत की रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) बडोदरा में खेले जा रहे वनडे मैच में फैन्स को तब निराश कर गए, जब 93 के निजी स्कोर पर वह काइल जेमीसन का शिकार बनकर शतक से चूक गए. यह कोहली का 85वां इंटरनेशनल शतक हो सकता था. लेकिन उनकी एक गलती फैन्स को मायूस कर गई. दरअसल जब कोहली क्रीज पर था, तब भारत मैच में ड्राइविंग सीट पर था और न्यूजीलैंड की टीम दबाव में थी. भारत 39 ओवर में 234 रन बना चुका था और उसके सिर्फ 2 ही खिलाड़ी आउट थे.

जेमीसन पर चार्ज ले रहे थे कोहली, फंसे

अंतिम 11 ओवरों में उसे जीत के लिए 62 रनों की दरकार थी और अभी 8 विकेट उसके पास शेष थे. ऐसे में 93 पर खेल रहे कोहली ने रनों की रफ्तार बढ़ाने की सोची और इस मैच को तय वक्त से पहले खत्म करने का मन बना लिया. कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने काइल जेमीसन को गेंद थमाई. कोहली उन पर पहली गेंद से दबाव बढ़ाने के मकसद से आगे बढ़कर शॉट खेला. उनका इरादा था कि वह मिड ऑफ पर खड़े माइकल ब्रेसवेल से गेंद को पार कराकर चौका बटोर लेंगे.

लेने के पड़ गए देने

लेकिन उन्हें लेने के देने पड़ गए और ब्रेसवेल ने गेंद को हवा में देखकर अपनी दाईं ओर छलांग लगा दी. उनकी नजरें बॉल पर थीं और उन्होंने कोहली का कैच लपकने के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया था. वह इसे लपकने में कामयाब हो गए. यह देखकर स्टेडियम में चुप्पी छा गई और न्यूजीलैंड की टीम खुशी से झूम रही थी. विराट निराश थे वहां आए फैन्स निराश थे.

7वीं बार विराट कोहली नर्वस 90 का शिकार

बता दें कोहली के वनडे करियर में यह कुल 7वां मौका है, जब वह नर्वस 90 के शिकार हुए हैं. उनके पूरे वनडे करियर में कुल 8 ही ऐसे मौके हैं, जब उन्होंने 90 या इससे ज्यादा और 100 से कम रन बनाए हैं. इसमें एक बार वह 96 रनों पर नाबाद रहे हैं. यह ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 का मौका था, जब बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ वह 96 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा वह 7 मौकों पर नर्वस 90 का शिकार बने.

आखिरी 2 बार न्यूजीलैंड के खिलाफ नर्वस 90

कोहली पहली बार 2010 में बांग्लादेश के ही खिलाफ मीरपुर में 91 रन पर आउट हुए थे. उनके पिछले दो नर्वस 90s की बात करें तो यह दोनों बार न्यूजीलैंड के ही खिलाफ आए हैं. आखिरी बार वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धर्मशाला के मैदान पर 95 के स्कोर पर आउट हुए थे. इसके बाद वह इस मैच से पहले जब भी 90 रन का आंकड़ा पार किया तो उसे शतक में तब्दील किया. लेकिन इस बार वडोदरा में उन्होंने न्यूजीलैंड के ही खिलाफ नर्वस 90 का शिकार हुए.

7 में से 4 बार भारत में बने शिकार

बता दें इन 7 नर्वस 90 में से विराट 4 बार अपने घर में आउट हुए हैं. इससे पहले वह विशाखापट्टनम (99 VS वेस्टइंडीज @2013), ईडन गार्डेंस (92 VS ऑस्ट्रेलिया @ 2017) और धर्मशाला (95 VS न्यूजीलैंड @2023) आउट हो चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.