IND vs PAK: जब पाकिस्तान का नेशनल एंथम बज रहा था तो क्या कर रहे थे भारतीय खिलाड़ी? हार्दिक का VIDEO देखकर आप भी करेंगे गर्व

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने इस मुकाबले में ना सिर्फ पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाया बल्कि दुनिया के सामने उसे जलील भी किया. मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसे जानकर भारतीय फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

Published date india.com Published: September 16, 2025 6:10 PM IST
IND vs PAK: जब पाकिस्तान का नेशनल एंथम बज रहा था तो क्या कर रहे थे भारतीय खिलाड़ी? हार्दिक का VIDEO देखकर आप भी करेंगे गर्व

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को रौंदने के बाद टीम इंडिया के फैंस खुशी से गदगद हुए पड़े हैं. इस मैच के दौरान कई विवाद भी हुए. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में ना सिर्फ पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाया बल्कि दुनिया के सामने उसे जलील भी किया. मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसे जानकर भारतीय फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैच शुरू होने से पहले जब दोनों देशों का राष्ट्रीय गान बजाया जाना था, उस वक्त पाकिस्तानी राष्ट्रीय गान से पहले गलती से जलेबी बेबी गाना बज गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लेकिन इसी के दौरान एक और घटना घटी, जिस पर शायद ही किसी ने ध्यान दिया होगा.

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

एशिया कप 2025 के छठे मैच में जब भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी राष्ट्रीय गान के दौरान इंतजार कर रहे थे कि कब उनका राष्ट्रीय गान खत्म हो और वह अपने राष्ट्रीय गान के लिए तैयार हो. इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का खड़े होने का तरीका भी कमाल का था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उस समय भारत के खिलाड़ी अपने हाथ को आगे या पीछे की ओर जोड़कर खड़ी थ, लेकिन हार्दिक अपने हाथों को मोड़कर यूं खड़े थे जैसे कि उन्हें कोई परवाह नहीं कि क्या हो रहा है. हार्दिक पांड्या का ये एटीट्यूड दिखाता है कि वह पाकिस्तान के नापाक हरकतों से कितने खफा हैं.

भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

मैच के दौरान टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया जबकि मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया.

सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही विनिंग शॉट खेला वह अपने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के साथ सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए और पाकिस्तानी प्लेयर्स इंतजार करते रह गए कि मैच खत्म होने के बाद कोई उनसे हाथ मिलाने के लिए आएगा, लेकिन भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे को भी बंद कर लिया. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.