
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) रविवार को खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे तो माहौल और भी ज्यादा जोशिला होगा. दोनों ही देश हमेशा से चिर-प्रतिद्वंद्वी रहे हैं और इन दिनों दोनों के संबंधों में दरार चौड़ी होने के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना आपा खोते दिख रहे हैं.
फाइनल से पहले पाकिस्तान अब तक टूर्नामेंट में दो मैच हार चुका है और दोनों ही बार उसे भारत के ही हाथों हार मिली है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान को किसी तरह का भाव नहीं दे रही है. भारतीय टीम के खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिला रहे हैं और न ही उनसे कोई बात कर रहे हैं. भारत के इस व्यवहार से बौखलाए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ खेले सुपर 4 मैच में हदें पार कर दी थीं, जिसके बाद ICC ने उन पर कार्रवाई की है.
भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान असभ्य और आक्रामक भाव भंगिमा के लिए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर शुक्रवार को मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि उसकी टीम के एक और खिलाड़ी और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को गोली चलाने का इशारा करके जश्न मनाने के लिए सिर्फ चेतावनी दी गई.
टूर्नामेंट के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में अपनी सुनवाई पूरी की. हारिस रऊफ पर आक्रामक व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।.’
टूर्नामेंट के सूत्रों के अनुसार रऊफ और फरहान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सुनवाई में भारत के खिलाफ मैच के दौरान भड़काऊ भाव भंगिमा के लिए खुद को निर्दोष बताया.
यह सुनवाई मैच रैफरी रिची रिचर्डसन द्वारा यहां पाकिस्तान टीम के होटल में की गई. दोनों खिलाड़ी लिखित में दिए गए जवाबों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश हुए. उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी थे.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को एक आधिकारिक शिकायत में दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है. दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी.
रऊफ ने गिरते हुए विमानों का इशारा करके स्टैंड में बैठे भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाया था, वहीं फरहान के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मनाए गए जश्न को भी भारतीय टीम ने आपत्तिजनक माना था.
(एजेंसी: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.