6 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2024 का लेटेस्ट शेड्यूल

IND vs PAK ICC Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट में प्रत्येक टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई में होगा

Published date india.com Updated: August 26, 2024 8:15 PM IST
Women’s T20 world Cup, Women’s T20 world Cup 2024 in Bangladesh, Women’s T20 world Cup to be moved away from Bangladesh, Bangladesh to not host Women’s T20 world Cup 2024, UAE to host Women’s T20 world Cup 2024, International Cricket Council, ICC meeting on Women’s T20 world Cup 2024, Bangladesh Cricket Board, BCB,
The Women's T20 World Cup 2024 will take place from October 3 to 20.

दुबई: आईसीसी ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 का लेटेस्ट शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट के बहुप्रतीक्षित नौवें संस्करण को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शिफ्ट किया गया है. आईसीसी ने बताया कि इसके मुकाबले में दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे.

ग्रुप- ए में छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 2020 के उपविजेता भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है. भारत और पाकिस्तान छह अक्टूबर को दुबई में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे.

ग्रुप- बी में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को 2016 के चैंपियन वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है. श्रीलंका और स्कॉटलैंड ने इस साल की शुरुआत में अबू धाबी में आयोजित आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के माध्यम से टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया.

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होगा WTC फाइनल? जानिए क्या है पूरा समीकरण

महिला टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट में प्रत्येक टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई में होगा जबकि 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे.

सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे तय किया गया है. यदि भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वो सेमीफाइनल 1 में शामिल होगा. कुल मिलाकर दुबई और शारजाह में दो स्थानों पर 23 मैच खेले जाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

स्पेन क्रिकेट टीम ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I इतिहास में अब तक कोई भी देश नहीं कर पाया ये कमाल

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड.

महिला टी20 विश्व कप 2024 का लेटेस्ट फुल शेड्यूल

3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

3 अक्टूबर, गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, दोपहर 2 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 2 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, शाम 6 बजे

8 अक्टूबर, मंगलवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, शाम 6 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, दोपहर 2 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 6 बजे

10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, शाम 6 बजे

BCCI News Secretary: रोहन जेटली बनेंगे बीसीसीआई के नए सचिव? 16 में से 15 मेंबर्स का समर्थन हासिल

11 अक्टूबर, शुक्रवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई, शाम 6 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, दोपहर 2 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई, शाम 6 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 6 बजे

14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, शाम 6 बजे

17 अक्टूबर, गुरुवार, सेमीफाइनल 1, दुबई, शाम 6 बजे

18 अक्टूबर, शुक्रवार, सेमीफाइनल 2, शारजाह, शाम 6 बजे

20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई, शाम 6 बजे

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.