By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ind Vs Pak Javed Miandad Reverse Shot Says Hum Security Se Nahi Darte Ham Bharat Bula Lo
IND vs PAK: जावेद मियांदाद का रिवर्स शॉट- पहले कहा था भाड़ में जाओ, अब बोले- हमें भारत बुला लो
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद अकसर भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर विवादित बयान देने में माहिर हैं लेकिन अपने ताजा इंटरव्यू में उन्होंने गजब की पलटी मारी है.
अभी कुछ दिनों पहले जब भारत ने एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया था, तो इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद भड़क गए थे. उन्होंने भारत को डरपोक कहा था और कहा था कि वह सुरक्षा का बहाना बनाकर अपनी हार से डर रहा है और इसलिए पाकिस्तान न आने की बात कह रहा है.
तब मियांदाद यही नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा था कि भाड़ में जाए भारत. लेकिन अब टी20 क्रिकेट के दौर में जैसे बल्लेबाज रिवर्स शॉट खेलने में माहिर हो रहे हैं मियांदाद अपनी जुबान से रिवर्स शॉट खेल रहे हैं. मियांदाद ने अपने बयान से पलटी मार ली है.
अब पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘वह नहीं आना चाहते हैं तो हमें बुला लें. हम खेलने आ जाएंगे.’ मियांदाद ने ‘नादिल अली पॉडकास्ट’ पर भारत-पाकिस्तान से जुड़े अपने क्रिकेट करियर और दूसरे मुद्दों पर जमकर बात की है. इस यूट्यूब चैनल पर उन्होंने पाकिस्तान के भारत आकर खेलने की बात भी कही.
इस पोडकास्ट कार्यक्रम के 47वें मिनट में तो वह यहां तक कह गए कि हमें भारत खेलने के लिए बुला ले. हम आ जाएंगे. क्योंकि हम सिक्योरिटी की भी परवाह नहीं करते और यह मानते हैं कि मौत जब आनी होगी आएगी.
मियांदाद ने यह भी कहा कि वे भी आएं क्योंकि इस बार पाकिस्तान आने की बारी उनकी है. हम तो वहां आखिरी बार खेल कर आ चुके हैं. ऐसे में उन्हें भी यहां आना चाहिए और जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें एक-दूसरे देश का दौरा करेंगी तो दोनों के आपसी रिश्ते में सुधरेंगे.
जब मियांदाद के इतने बदले सुर पोडकास्ट के एंकर नादिर अली ने सुने तो शायद वह भी हैरान रह गए और उन्होंने मियांदाद के पुराने बयान की याद दिलाते हुए पूछा कि अगर ऐसा है तो फिर आपने यह बयान क्यों दिया था कि भारत पाकिस्तान नहीं आना चाहता तो भाड़ में जाए.
इस मियांदाद ने तपाक से जवाब दिया. और क्या करें… मुझे बता… पंजाबी में कहावत है मिट्टी पाओ… खत्म करो. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट टॉप का माना जाता है और पाकिस्तान क्रिकेट में भारत से बहुत आगे है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें