Asia Cup 2025 IND vs PAK LIVE Score:
एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर रौंद दिया है. यह इस टूर्नामेंट में दोनों की दूसरी भिड़ंत थी और अब तक दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान ने भारत को यहां 172 रनों की चुनौती पेश की थी, जिसे भारत ने 7 बॉल बाकी रहते अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की पहली गेंद से उसके गेंदबाजों की खबर ली. अभिषेक ने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उनके होश उड़ा दिए और वह ऐसी बेरहमी देखकर अभिषेक से उलझते भी दिखाई दिए.
इस पाकिस्तानी की यह हरकत शुभमन गिल को भी रास नहीं आई और उन्होंने भी उनके खिलाफ जोरदार चौका जड़कर उनकी आंखों में आंखें डालकर बता दिया कि वह यहां उसकी इज्जत के लिए नहीं आए हैं और उन्होंने यह भी बता दिया कि अगली बार भी वह उनके खिलाफ वहीं कवर्स पर चौका जड़ेंगे वह खबरदार रहें. लेकिन सलमान आगा ने पावरप्ले में दोबारा शाहीन को गेंदबाजी का मौका ही नहीं दिया.
भारत ने पावरप्ले में ही बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बनाए. इसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती 9 ओवरों में भारत का स्कोर 100 रन पार पहुंचा दिया.10वें ओवर में शुभमन गिल कुछ तकलीफ में दिखे, जिसके चलते उन्होंने कुछ ब्रेक लिया और इसके बाद वह फहीम अशरफ की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव (0) अपना खाता भी नहीं खोल पाए. कुछ देर बाद अभिषेक शर्मा भी 74 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन भारत यहां से जीत से ज्यादा दूर नहीं था और तिलक वर्मा (30*) और हार्दिक पांड्या (7*) ने उसे आराम से जीत तक पहुंचा दिया. इस बीच संजू सैमसन (13) भी बोल्ड हो गए.
Asia Cup 2025 IND vs PAK LIVE Score: 172 का लक्ष्य, भारत की धमाकेदार शुरुआत, शुभमन गिल दिखा रहे हैं पावर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.