पाकिस्‍तान पर जीत से गदगद हैं रोहित, 'ये विराट ही नहीं भारत की सर्वश्रेष्‍ठ जीत में से एक भी'

विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर रन बनाने की जिम्‍मेदारी संभाली और अंत तक डटे रहे. टीम की जीत सुन‍िश्चित करने के बाद ही विराट वापस डगआउट लौटे.

Published date india.com Published: October 24, 2022 10:35 AM IST
Rohit Sharma Virat Kohli @ Twitter
Rohit Sharma Virat Kohli @ Twitter

India vs Pakistan T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत को मिली रोमांचक जीत से कप्‍तान रोहित शर्मा गदगद हैं. लगभग हाथ से फिसल चुके मैच में हिटमैन को उम्‍मीद नहीं थी कि विराट कोहली इस तरह जीत दिला पाएंगे. विराट ने मैच के बाद कहा था कि ये उनके करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी है. शर्मा जी ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए साफ किया कि ये विराट की ही नहीं बल्कि भारत की सर्वश्रेष्‍ठ जीत है. मैच में विराट ने 53 गेंदों पर 82 रन की बेजोड़ पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्‍ले से छह चौके और चार छक्‍के भी आए.

रोहित शर्मा ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “हमें पता है कि विराट के पास किस तरह की क्‍वालिटी है. उसने पहले भी इस तरह की कंडीशन में सभी फॉर्मेट में काफी अच्‍छा किया है. इस मैच में उसने अपने अनुभव का इस्‍तेमाल किया. दबाव में वो शांत रहा. हमें पता है कि वो कितना अच्‍छा खिलाड़ी है. वो दुनिया के सवैश्रेष्‍ठ रन चेज करने वाले क्रिकेटर्स में से एक है.”

रोहित शर्मा ने आगे कहा, “हां मुझे पता है कि विराट और हार्दिक के बीच बनी 100 रन की साझेदारी हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुई. ये उसका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. जिस तरह की परिस्थिति में हम थे. वहां से बाहर आए और जीते, मुझे लगता है कि यह भारत की सर्वश्रेष्‍ठ जीत में से एक है. 13वें ओवर तक हम गेम में काफी पीछे थे और रिक्‍वायर्ड रेट काफी तेजी से उपर जा रही थी.”

160 रन का पीछा कर रही भारतीय टीम ने महज 31 रन पर ही अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे. यहां से जीत काफी दूर नजर आ रही थी. हार्दिक ने इसके बाद विराट के साथ मिलकर  78 गेंदों पर 113 रनों की साझेदारी बनाई. जिसने अंत तक भारत को मैच में बनाए रखा. हैरिस राउफ की गेंदो पर रन बनाने में हार्दिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था लेकिन विराट ने बैक टू बैक दो छक्‍के लगाकर भारत की जीत पक्‍की की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.