
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच हमेशा रोमांचक और हाई-वोल्टेज माने जाते हैं. दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स इन मुकाबलों पर नजर गड़ाए रहते हैं क्योंकि हर एक रन और हर एक गेंद पर सस्पेंस बना रहता है.हालांकि, इस सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बेहतरीन पारियां खेली है और टी20 इंटरनेशनल में शानदार रन का रिकॉर्ड बनाए है. इन पारियों का हाइलाइट्स देखने में आज भी बहुत मजा आता है. आइए जानते हैं भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने पाकिस्तान को मैदान में रन बनाकर धूल चटाया है.
जैसा नाम, वैसा ही पाकिस्तान के खिलाफ इनका प्रदर्शन. ये बात अलग है कि विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने में इनका नाम लिस्ट में टॉप पर है. साल 2012 से लेकर 2024 तक खेले गए 11 मैचों में उन्होंने 492 रन जुटाए. इस दौरान उनकी औसत रही 70.28 और स्ट्राइक रेट रहा 123.92, जो अपने आप में काबिले तारीफ है. कोहली ने इस दौरान 5 अर्धशतक लगाए और पाकिस्तान के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 82 रहा.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार शॉट्स के लिए मशहूर युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 155 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 25.83 और स्ट्राइक रेट 109.92 रहा.
गौतम गंभीर मौजूदा समय में भारतीय टीम के हेड कोच है, लेकिन अपने टी20I करियर में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कई शानदार पारियां खेी हैं. 2007 से 2012 चक खेले गए 5 मैचों में उन्होंने 139 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 27.80 रहा, जिसमें उनको बेस्ट स्कोर 75 रन रहा. गौतन गंभीर के बल्लेबाजी नें भारतीय टीम को कई मौके पर जीत दिलाने में अहम भूमिका नभाई है.
टी20 इंटरनेशनल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीतने वाले हिटमैन नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 127 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर रहा नाबाद 30 रन, जबकि स्ट्राइक रेट रहा 117.59. आंकड़े भले छोटे लगें, लेकिन रोहित की बल्लेबाजी ने कई बार टीम इंडिया को मजबूती और स्थिरता दी है.
टी20 इंटरनेशनल में मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 6 मैचों में 111 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर रहा नाबाद 47 रन और औसत 22.20. रहा. सूर्या अपने ताबड़तोड़ शॉट्स से पाकिस्तान के गेंदबाजों को हमेशा परेशान करते रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.