live

IND vs PAK U19 Asia Cup: सिर्फ 150 रन बना पाया पाकिस्तान, भारत ने 90 रन से दी मात

India U19 vs Pakistan U19 एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 241 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई.

Published date india.com Updated: December 14, 2025 7:03 PM IST
IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE
अंडर 19 एशिया कप भारत vs पाकिस्तान LIVE

India U19 vs Pakistan U19 Asia Cup Highlights: अंडर 19 एशिया कप में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 90 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में लगतार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. पाकिस्तान ने यहां टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. इसके जवाब में पिछले मैच में UAE के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम इंडिया आज सिर्फ 240 रन ही बना पाई. लेकिन मैच के दूसरे हाफ में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर ऐसी नकेल कसी कि उसके बल्लेबाज रन ही नहीं बना पाए. उसकी पूरी टीम यहां सिर्फ 150 रन बनाकर सिमट गई. 40-49 ओवर के इस मैच में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 41.2 ओवर ही खेल पाई.

भातर की ओर से कप्तान आयूष म्हात्रे (38), आोरन जॉर्ज (85) और कनिष्क चौहान (46) ने उपयोगी पारियां खेलकर भारत का स्कोर 240 रन तक पहुंचाने में मदद की. भारत की पिछली जीत के हीरो 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (5) सस्ते में आउट हो गए थे.

पाकिस्तान की ओर से हुजैफा अहसान ने सर्वाधिक 70 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा फरहान यूसुफ (23) और उस्मान खान (16) ही ऐसे बल्लेबाज थे, जो दहाई का आंकड़ छू पाए. भारत की ओर से दीपेश देवेंद्र और कनिष्क चौहान ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

इस टूर्नामेंट में कुल 8 देश हिस्सा ले रहे हैं. चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान समेत ग्रुप में UAE और मलेशिया की टीमें भी मौजूद हैं. भारत ने अपने पहले मैच में UAE को 234 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी थी. वहीं पाकिस्तान भी मलेशिया को 297 रनों के विशाल अंतर से हराकर यहां पहुंचा था. लेकिन  अंक तालिक में भारत अब 4 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गया है.

Live Updates

  • Dec 14, 2025 6:16 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से दी मात, सिर्फ 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने में भी बिखरा गया पाक.
    PAK- 150/10
    IND: 240/10
  • Dec 14, 2025 4:24 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: मुश्किल में फंसा पाकिस्तान, सिर्फ 30 रन पर गंवाया चौथा विकेट. बहुत देर से संघर्ष कर रहे उस्मान खान (16) आउट. 42 गेंद लंबी पारी में सिर्फ एक चौका और एक छक्का.
    PAK- 30/4, 131. ओवर खत्म
    फरहान यूसुफ (0*)
  • Dec 14, 2025 4:22 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: मुश्किल में फंसा पाकिस्तान, सिर्फ 30 रन पर गंवाए 3 विकेट
    PAK- 30/3, 13 ओवर खत्म
    उस्मान खान (16*), फरहान यूसुफ (0*)
  • Dec 14, 2025 4:08 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: पाकिस्तान को दूसरा झटका, अली हसन बलोच (0) भी आउट
    PAK- 24/2
  • Dec 14, 2025 4:07 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा पाकिस्तान- संभल-संभलकर बढ़ा रहा पांव
    10 ओवर में बनाए सिर्फ 23 रन, समीर मिन्हास (9) हो चुके हैं आउट
    PAK- 23/1
    उस्मान खान (13*), अली हसन बलोच (0*)
  • Dec 14, 2025 2:52 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: आरोन जॉर्ज के 85 रन, भारत 240 रनों (46 ओवर) पर ऑल आउट, 49 ओवर का मैच- मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान के 3-3 विकेट
  • Dec 14, 2025 2:16 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: 38.2 ओवर- खिलन पटेल आउट, मोहम्मद सैयाम का तीसरा शिकार- बोल्ड होकर लौटे पवेलियन
    IND- 207/7
    कनिष्क चौहान (26*)
  • Dec 14, 2025 1:34 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: 31.1 ओवर- अभिज्ञान कुंदू (22) आउट, भारत को 5वां झटका
    IND: 173/5
    आरोन जॉर्ज (85*)
  • Dec 14, 2025 1:31 PM IST
    IND vs PAK U19 Asia Cup LIVE: 30 ओवर का खेल खत्म, भारत ने गंवाए 4 विकेट
    IND: 167/4
    आरोन जॉर्ज (80*), अभिज्ञान कुंदू (21*)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.