IND vs PAK: विराट कोहली ने एक और दौड़ में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, वनडे में सबसे तेज 14 हजार रन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हारिस राउफ की गेंद पर कवर्स में बेहतरीन चौका जड़कर यह मुकाम अपने नाम किया. अब वह दुनिया में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

Published date india.com Updated: February 23, 2025 8:28 PM IST
Virat Kohli 14000 Runs
विराट कोहली @BCCI

दुबई. भारत की रन रिकॉर्ड मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज एक और बड़ी उपलब्धी अपने नाम कर ली. विराट वनडे इंटरनेशनल में अब सबसे तेज 14 हजार बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली इस पारी से पहले इस उपलब्धि से 15 रन दूर थे, उन्होंने 13 के निजी स्कोर पर पहंचने के बाद हारिस राउफ की गेंद पर अपने ट्रे़ड मार्क शॉट कवर ड्राइव पर करारा चौका लगाकर इस प्रतिष्ठित क्लब में एंट्री की.

दुनिया में उनसे पहले सिर्फ 2 ही बल्लेबाज यह मुकाम अपने नाम कर पाए थे और विराट अब तीसरे खिलाड़ी भी हैं. विराट कोहली से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (18426) और श्रीलंका के कुमार संगाकारा (14234) ने नाम यह रिकॉर्ड था. जल्दी ही विराट इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज होंगे.

सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर (IND)- 18426 रन, 49 शतक
  • कुमार संगाकारा (SL)- 14234, 25 शतक
  • विराट कोहली (IND)- 14015*, 50 शतक

विराट कोहली ने 14000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने करियर की 299वीं पारी में अपने नाम किया है. उनसे पहले दोनों बल्लेबाज 350 पारियों के करीब ही ऐसा कर पाए थे. विराट से पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने अपने करियर की 350वीं पारी में 14,000 रन बनाने का मुकाम हासिल किया था.

सचिन ने सबसे पहले वनडे में 14 हजारी बनने का कीर्तिमान भी रचा था. बाद में श्रीलंका के कुमार संगाकारा इस क्लब मे शामिल हुए थे, जिन्होंने 378वीं पारी में ऐसा किया. अब विराट इस खास क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कोहली इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (50 वनडे शतक) लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में 73 हाफ सेंचुरीज भी अपने नाम की हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.