KL Rahul ने कबूला टीम इंडिया का कड़वा सच, रोहित-कोहली पर दे दिया बड़ा बयान

captain KL Rahul: भारतीय टीम ने 349 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी खूब लड़ाई लड़ी और टीम 332 रन बनाने में सफल रही. कप्तान केएल राहुल ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान एक कड़वा सच कबूल किया.

Published date india.com Updated: December 1, 2025 7:54 AM IST
KL Rahul ने कबूला टीम इंडिया का कड़वा सच, रोहित-कोहली पर दे दिया बड़ा बयान
KL Rahul (PIC: X)

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया. इस जीत के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 349 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी खूब लड़ाई लड़ी और टीम 332 रन बनाने में सफल रही.

दक्षिण अफ्रीका मैथ्यू ब्रिट्ज्के के 72, मार्को जानसेन के 39 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 और कॉर्बिन बोश ने 51 गेंद पर छक्के और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी के बावजूद 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई. कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान एक कड़वा सच कबूल किया.

IND vs SA ODI Records: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में बने 10 बड़े कीर्तिमान

केएल राहुल ने कहा, ” अगर मैं कहूं कि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान हम परेशान नहीं थे, तो मैं झूठ बोलूंगा. यह मैच रोमांचक था. हमने खुद को बैक किया और लगातार मेहनत करते रहे. मुझे बस टीम की जरूरत के हिसाब से काम करना है. पिछली 2-3 सीरीज से मुझे यही रोल (फिनिशर) दिया गया है. यह निजी तौर पर मेरे लिए अच्छा है.”

मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 120 गेंद पर 135, रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए.

WPL 2026 में खेल के अलावा अपनी खूबसूरती से भी चार चांद लगाएंगी ये 6 खूबसूरत महिला खिलाड़ी- PHOTOS

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ” उन्हें उस आजादी के साथ खेलते हुए देखना हमेशा मजेदार होता है. उन्होंने अपने पूरे करियर में यही किया है. मैंने यह लंबे समय से देखा है। मेरे लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में रखना मजेदार है.”

राहुल ने मैच में 3 विकेट लेने वाले हर्षित राणा की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ” हर्षित ने सच में बहुत अच्छा किया है. ड्रेसिंग रूम में आते ही पता चल गया था कि वह स्पेशल खिलाड़ी है, उसमें बहुत पोटेंशियल है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.