IND vs SA : हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, जड़ दिया छक्कों का 'शतक', RO-KO के क्लब में मारी एंट्री

Most sixes for India in T20Is: एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे पंड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

Published date india.com Published: December 9, 2025 9:21 PM IST
IND vs SA : हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, जड़ दिया छक्कों का 'शतक', RO-KO के क्लब में मारी एंट्री

Most sixes for India in T20Is: हरफनमौला हार्दिक पंड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी से भारत ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन बनाये. एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे पंड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये। लुथो सिपामला को दो जबकि डोनोवन फरेरा को एक सफलता मिली.

Year Ender 2025: साल 2025 में 10 दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट से लिया संन्यास, देखें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल?

हार्दिक पंड्या 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह लंबे वक्त तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे. कुछ हफ्ते रिकवरी के बाद पंड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला। पंड्या ने सीरीज के पहले ही मैच में खुद की फिटनेस को साबित किया है.

पंड्या ने क्रीज पर आते ही केशव महाराज के खिलाफ दो बड़े छक्के जड़ रन गति को तेज किया तो वहीं दूसरे छोर से अक्षर ने सिपामला की गेंद को दर्शकों के पास भेजकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वह हालांकि अगली गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में फरेरा को कैच दे बैठे.

पंड्या पर इसका खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने नोर्किया पर करारे प्रहार कर दो चौके लगाये। दूसरे छोर से शिवम दुबे (11) ने एनगिडी के खिलाफ दो चौके लगाकर उनका अच्छा साथ दिया. वह हालांकि 18वें ओवर में फरेरा की पहली गेंद पर बोल्ड हो गये.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत ने 19वें ओवर में 18 रन बटोरे जिसमें पंडया ने सिपामला के खिलाफ छक्का और चौका जबकि जितेश शर्मा (नाबाद 10) ने छक्का लगाया. पंड्या ने आखिरी ओवर में नोर्किया के खिलाफ छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.

पंड्या ने अपनी पारी में शानदार चार छक्के लगाए. इसके साथ ही T20I क्रिकेट में पंड्या के अब 100 छक्के पूरे हो गए हैं. वह T20I क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. भारत की ओर से T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है. रोहित के नाम 151 पारियों में 205 छक्के हैं.

इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव 90 पारियों में 155 छक्के के साथ दूसरे नंबर है. विराट कोहली 117 पारियों में 124 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर है. हार्दिक पंड्या के अब 95 पारियों में 100 छक्के हो गए हैं.

T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

205 – रोहित शर्मा
155- सूर्यकुमार यादव
124-विराट कोहली
100- हार्दिक पंड्या
99- केएल राहुल.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.