
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
HISTORY BY VIRAT KOHLI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. रनमशीन विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी शतक जड़ दिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर किंग कोहली ने 90 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से अपना लगातार दूसरा और वनडे का कुल 53वां शतक बनाया.
यह विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 84वां शतक था. विराट कोहली करीब चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेले थे. तब वह पहले दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे. लेकिन सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी. कोहली ने वहां से जो फॉर्म हासिल की उसे अभी तक कायम रखा है.
विराट ने अपने करियर में 10वीं बार लगातार दो शतक जड़े हैं. विराट ने इससे पहले रांची में खेले गए पहले वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की पारी खेली थी. उस मैच में कोहली ने 7 छक्के लगाए थे.
कोहली अभी तक इस सीरीज में 9 छक्के लगा चुके हैं. और किसी भी वनडे सीरीज या टूर्नामेंट में कोहली के बल्ले से निकले ये सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2023 की सीरीज में ऐसा किया था. और वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने 9 छक्के लगाए थे.
कोहली ने 47 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने अगले पचास रन के लिए गेंद खेलीं. अपने शतक में कोहली ने 12 चौके और दो छक्के लगाए.
!
BACK to BACK ODI HUNDREDS for Virat Kohli
His 5⃣3⃣rd in ODIs
Updates ▶️ https://t.co/oBs0Ns6SqR#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/sahZeIUo19
— BCCI (@BCCI) December 3, 2025
विराट-गायकवाड़ ने सचिन-कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर एक बड़ी साझेदारी की, जो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच किसी भी विकेट के लिए वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. इससे पहले साल 2010 में ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक ने 194 रनों की साझेदारी की थी.
इस नई साझेदारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया और मैच में बढ़त दिलाई. कुल मिलाकर, रुतुराज गायकवाड़ की इस पारी ने भारत को शानदार स्थिति में पहुंचा दिया और उनके करियर के लिए भी यह एक यादगार दिन बन गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.