
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
रायपुर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे से पहले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया. अगले वनडे विश्व कप (2027) तक रोहित और कोहली के टीम में बने रहने की चर्चाओं के बीच इन दोनों दिग्गजों ने मंगलवार को इस सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ नेट में पूरी शिद्दत से बल्लेबाजी की.
कोहली इस दौरान शानदार लय में दिये. उन्होंने थ्रो-डाउन विशेषज्ञ रघु (दायें हाथ) और नुवान सेनेविरत्ने (बायें हाथ) के खिलाफ कुछ करारे प्रहार किये .कुछ मौकों पर गेंद उनके बल्ले के करीब से निकल गयी लेकिन ज्यादातर मौके पर वह गेंद पर शानदार प्रहार करने में सफल रहे.
मुख्य कोच गौतम गंभीर इस दौरान भारतीय टीम के दोनों नेट पर नजर रखे थे. कोहली अपना सत्र पूरा करने के बाद अपने दोनों बल्ले को कंधों पर रख गंभीर से कुछ भी बोले बिना ही आगे बढ़ गए. पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखने वालों के लिए, यह कई पहलुओं वाला एक नजारा रहा होगा.
कोहली के ड्रेसिंग रूम जाने के थोड़े समय बाद रोहित भी ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े लेकिन उन्होंने थोड़ी देर रुक कर गंभीर से बातचीत की. भारतीय अभ्यास सत्र का केंद्र निश्चित रूप से रोहित और कोहली रहे लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने भी इस सत्र में खूब पसीना बहाया.
टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करने के बाद भारत तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-0 से आगे है और टीम बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों में टीम इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेना चाहेगी. यशस्वी जायसवाल ने बड़े शॉट खेलने का अभ्यास किया तो वही ऋषभ पंत ने सत्र के आखिर में बल्लेबाजी अभ्यास करने वालों में शामिल थे.
कोहली के 52वें वनडे शतक और रोहित की 57 रन की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने रांची में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया. वनडे विश्व कप 2027 में अभी दो साल है और ऐसे में कोहली और रोहित के लिये हर मैच अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करने का जरिया है. पिछले दो वनडे में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रोहित और कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिये अपना दावा पुख्ता कर दिया है.
IPL से पहले चमक रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर, SMAT में झटके 3 विकेट- IPL के 23 करोड़ी को भी किया आउट
शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर एकमात्र वनडे जनवरी 2023 में खेला गया था जब पिच से मिलने वाली सीम की मदद से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड टीम को 108 रन पर आउट कर दिया था. भारत ने 30 ओवर बाकी रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. यहां दिसंबर 2023 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में भी भारत ने 20 रन से जीत दर्ज की थी.
टीमें:
भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.