Ind Vs Sa 2nd T20i Dream11 Prediction India Vs South Africa Predicted Playing Xi And Squads
IND vs SA Dream11 Prediction: भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच में आपकी यह ड्रीम 11 बना सकती है मालामाल
IND vs SA Dream11 Team Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका गबेखा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टी20 मैच (IND vs SA 2nd T20) में आमने सामने होंगे. इस मुकाबले की ड्रीम 11 टीम में इन खिलाड़ियों को करें शामिल.
IND vs SA Dream11 Team Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें मंगलवार को गबेखा में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक दूसरे से भिड़ेंगे. डरबन में खेले जाने वाला सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में आज दोनों टीमें यहां मुकाबला खेलने के लिए बेकरार होंगी. टी20 वर्ल्ड कप से इस फॉर्मेट में यह सीरीज एक दूसरे की ताकत और कमजोरी को समझने का आखिरी मौका है. भारत ने यहां सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम को उतारा है, जबकि साउथ अफ्रीका ने भी टेंबा बावूमा को यहां आराम देकर एडिन मार्करम के नेतृत्व में टीम में उतारा है. आइए जानते हैं इस मुकाबले की बेस्ट ड्रीम11 इलेवन टीम…
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच
तारीख और समय: 12 दिसंबर 2023, शाम 8:30 बजे
वेन्यू: सेंट जॉर्ज पार्क, गबेखा
कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी हॉटस्टार ऐप
फैन्स को यहां चिंता है कि पहले मैच की तरह बारिश दूसरे मैच को भी न धोकर रख दे. लेकिन आज फैन्स के लिए मौसम वेबसाइट्स से अच्छी खबर है कि यहां दोपहर में तो बारिश होने की आशंका है लेकिन शाम को मौसम साफ रहेगा और मौसम तुलनात्मक रूप से ठंडा रहेगा. यहां एक लोस्कोरिंग वाला मैच हो सकता है क्योंकि यहां अभी तक हाई स्कोरिंग वाले मैच ज्यादा नहीं हुए हैं.
इस मैदान पर टी20I रिकॉर्ड्स की बात करें तो अभी तक इस मैदान पर 8 टी20I मैच खेले गए हैं. यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. वहीं बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने भी 4 में ही मैच दर्ज की है. यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 130 है और बाद में बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 111 है.
इस सीरीज में भारत वर्सेज साउथ अफ्रीका की टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (C), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (WK), जितेश शर्मा (WK), रविंद्र जडेजा (VC), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.