Ind Vs Sa 2nd T20i Quinton De Kock Tells How The Match Changed After First Half
IND vs SA: 90 रन ठोकने वाले क्विंटन डिकॉक ने बताया कैसे और कहां घूम गया मैच! क्या भारत से हुई गलती?
दूसरे टी20I मैच में भारत को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है. मुल्लांपुर स्टेडियम में उसे 214 रनों की चुनौती मिली थी. मैच खत्म होने के बाद 90 रन ठोकने वाले क्विंटन डिकॉक ने बताया कैसे बदल गया यह मैच...
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 51 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफ्रीकी टीम ने भारत के सामने 214 रनों की चुनौती पेश की थी. भारत की पारी 19.1 ओवर में 162 के स्कोर पर सिमट गई. इस मैच में 46 बॉल पर ताबड़तोड़ 90 रन ठोकने वाले क्विंटन डिकॉक ने बताया कि आखिर इस मैच में उनकी बैटिंग और भारत की बैटिंग के दौरान पिच में क्या से क्या हो गया था. डिकॉक को अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था था.
मैच खत्म होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, ‘जब भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की, तब स्थिति उलट गई. पिच में गति भी आ गई. गेंद तेजी से मूव होने लगी. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद धीमी थी और कम मूव हो रही थी. यही दोनों पारियों की स्थितियों में सबसे बड़ा फर्क था.’
क्विंटन डी कॉक ने अपनी तूफानी पारी को लेकर कहा, ‘मुझे खुद नहीं पता क्या हो रहा था, यह बस हो रहा था. शायद यही बात है कि जब मैं बल्लेबाजी में सेट हो जाता हूं, तो उसे पूरी तरह भुनाने की कोशिश करता हूं. मेरा मानना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम एक-दूसरे के खिलाफ बहुत बार खेलते हैं. हम हमेशा अच्छी पिचों पर खेलते हैं, खासकर भारत में.’
क्विंटन डी कॉक ने एडिन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन की साझेदारी की. उन्होंने इस साझेदारी को लेकर कहा, ‘मुझे लगा कि पिच शुरुआती समय में थोड़ी धीमी थी, गेंद बल्ले तक पहुंचने में समय ले रही थी. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब नए बल्लेबाज के लिए सेट होना मुश्किल था. बॉल गीली नहीं लग रही थी, वह ड्राई ही महसूस हो रही थी. इसलिए यह सिर्फ मेरे और एडेन मार्करम के टिककर साझेदारी करने का मामला था, क्योंकि नए बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होने वाला था.’
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.