
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
IND vs SA 2nd T20I Weather And Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा युदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस स्टेडियम में पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा.
पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को उसके सबसे न्यूनतम स्कोर पर ढेर कर दिया था. बल्लेबाजी में जहां हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार वापसी करते हुए 28 गेंदों में 58 रन ठोक डाले थे तो वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह-अर्शदीप के अलावा वरुण और अक्षर की स्पिन जोड़ी ने भी जकमर कहर बरपाए थे.
IND vs SA 2nd T20I: युवराज और हरमनप्रीत को मिलेगा बड़ा सम्मान, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम
मंगलवार को कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 से मात दी थी. इस मुकाबले में भारत ने हार्दिक पंड्या (नाबाद 59) की शानदार पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम महज 12.3 ओवरों में 74 रन पर सिमट गई.
इस मुकाबले में भारत को बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से उम्मीदें होंगी. हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभा सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह अपनी छाप छोड़ सकते हैं.
IND vs SA 2nd T20I: आखिर कब चमकेगी सूर्या के बल्ले की चमक? पिछली 19 पारियों से पड़ी है अकाल
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक, कप्तान एडेन मार्करम, देवाल्ड ब्रेविस से खासा उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला और कॉर्बिन बॉश अपना जलवा दिखा सकते हैं. इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या के पास टी20 फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने का शानदार मौका होगा. पंड्या इस मुकाम को हासिल करने से महज 1 ही कदम दूर हैं.
कैसी होगी मुल्लांपुर की पिच?
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच जोरदार जंग देखने को मिलती है. शुरुआत में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी रहती है और जमकर चौके-छक्के लगते हैं. यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 5 मैच जीत चुकी है. इस मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है. आस-पास कोई लंबा स्टैंड न होने की वजह से यहां ओस का ज्यादा असर नहीं पड़ता.
वेदर अपडेट
मोहाली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है.
IND vs SA Head to Head
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 19 मैच जीते, जबकि 12 मुकाबले साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहे। इनके अलावा, 1 मैच बेनतीजा रहा है.
स्क्वॉड:
भारतीय टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीकी टीमः एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, देवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, डोनोवन फरीरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्त्जे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.