
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद, नवंबर 2022 से India.Com हिंदी में स्पोर्ट्स डेस्क पर Senior Sub Editor के पद कार्यरत हू्ं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 12 वर्षों के दौरान मुझे राजनीति, ... और पढ़ें
Yashasvi Jaiswal ODI Century: भारत ने तीसरे और निर्णायक वनडे में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली. दक्षिण अफ्रीका की पारी को 270 रन पर समेटने के बाद भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.
भारत की ओर से जायसवाल टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 121 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 116 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. जायसवाल के अलावा विराट कोहली ने 45 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेली. रोहित शर्मा ने भी 75 रन की पारी खेली.
वनडे में अपना पहला शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. जायसवाल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. जायसवाल ने मैच के बाद बताया कि वह इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं.
23 साल के जायसवाल ने मैच के बाद कहा, ” मैं वास्तव में बहुत खुश और धन्य महसूस कर रहा हूं. रोहित और मैंने इस बारे में बहुत बात की है कि हमें कैसे खेलना है और किस तेज़ी से आगे बढ़ना है. मैं शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं पा रहा था. मैं बस यही सोच रहा था कि पारी को कैसे संतुलित रखना है.”
A special ton followed by a special celebration
Well played Yashasvi Jaiswal
Scorecard ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/W7Ob6LxV3r
— BCCI (@BCCI) December 6, 2025
जायसवाल ने अपनी नाबाद शतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा (75) के साथ पहले विकेट के लिए 155 और विराट कोहली (नाबाद 65) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की. साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र सफलता केशव महाराज (40 ओवर में 44 रन को मिली.
उन्होंने आगे कहा, ” कभी-कभी मुझे ज्यादा आक्रामक होना पड़ता है और कभी सिंगल लेकर पारी को संभालना होता है. मुझे अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होता है. कहां और कौन-से शॉट खेल सकता हूं. मुझे गेंदबाजों पर हमला करना होता है, और यह जानना कि कब ऐसा करना है, मदद करता है. जब विराट पाजी आए, तो उन्होंने कई शॉट खेले. उन्होंने मुझे लक्ष्य तय करने में भी मदद की.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.