अहमदाबाद में हार्दिक पांड्या का तूफान, 16 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी- भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या आज नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे थे. उन्होंने यहां पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर आक्रामक शुरुआत की और फिर रुकने का नाम नहीं लिया.

Published date india.com Published: December 19, 2025 9:56 PM IST
Hardik Pandya Fifty @PTI
हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी @PTI

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने नाम का तूफान मचा दिया. हार्दिक यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे थे. हार्दिक जब क्रीज पर उतरे थे तो उससे पहले भारत को 115 के स्कोर पर 3 झटका लगा था, जबकि भारतीय पारी का 13वां ओवर ही प्रगति पर था. हार्दिक ने बढ़िया प्लेटफॉर्म सेट देख पारी की शुरुआत छक्का जड़कर की.

इससे पहले सूर्यकुमार यादव को आउट करने वाले कार्बिन को यह जरा भी उम्मीद नहीं थी कि पांड्या आते ही छक्के से पारी की शुरुआत करेंगे. लेकिन इसके बाद उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया और सिर्फ 16 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. वह शुरुआती 3 बॉल में 11 रन बनाकर खेल रहे थे. अगली 4 बॉल में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 20 रन और ठोक दिए. यह स्कोर उन्होंने जॉर्ड लिंडे की गेंदों पर किया.

इस तरह 7 बॉल पर उनका स्कोर 31 रन हो गया. इसके बाद पांड्या का स्कोर जब 12 बॉल में 38 रन था, तो कार्बिन बोश पारी के 17वें ओवर में एक बार फिर उनके सामने आ गए. तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर सिंगल दौड़कर हार्दिक को स्ट्राइक दी और उन्होंने एक बार फिर कार्बिन को छक्का और चौका जड़कर अपना स्कोर 47 कर दिया, जबकि उन्होंने अभी 14 ही गेंदें खेली थी.

इसके बाद उनकी पारी की 15वीं बॉल डॉट रही और उन्होंने 16वीं बॉल पर छक्का जड़कर अपने करियर की 7वीं हाफ सेंचुरी अपने नाम कर ली. इतना ही यह उनके बैट से सबसे तेज हाफ सेंचुरी निकली है, जो भारत की ओर से अब टी20I फॉर्मेट में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. हार्दिक से आगे इस मामले में भारत की ओर से युवराज सिंह सबसे आगे हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में सिर्फ 12 बॉल में हाफ सेंचुरी अपने नाम की थी.

भारत के लिए सबसे तेज T20I हाफ सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज

क्रमांक बल्लेबाज गेंद मैच साल
1 युवराज सिंह 12 भारत vs इंग्लैंड 2007
2 हार्दिक पंड्या 16 भारत vs साउथ अफ्रीका 2025
3 अभिषेक शर्मा 17 भारत vs इंग्लैंड 2025
4 केएल राहुल 18 भारत vs स्कॉटलैंड 2021
5 सूर्यकुमार यादव 18 भारत vs साउथ अफ्रीका 2022

पांड्या ने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 17 बॉल में हाफ सेंचुरी अपने नाम की थी. इस मैच में पांड्या ने सिर्फ 25 बॉल की पारी खेली और उन्होंने पूरी पारी में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. उनकी इस धुआंदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडिन मार्करम ने यहां टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का निमंत्रण दिया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.