
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें शुक्रवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का ईडन गार्डंस में आगाज करेंगी. इस बीच इस टेस्ट को लेकर पिच के स्वभाव पर अभी से सभी का फोकस बढ़ने लगा है. माना जा रहा है कि भारतीय टीम इस बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां रैंक टर्नर पर नहीं खेलना चाहती हैं. साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पिछली टेस्ट सीरीज पाकिस्तान में ही खेलकर आई है, जहां उसे मेजबान टीम ने भी रैंक टर्नर पिचों पर ही दोनों टेस्ट मैचों में खिलाया था. अफ्रीकी टीम ने दूसरे और अंतिम टेस्ट ने टर्न होती पिच पर शानदार क्रिकेट खेलकर पाकिस्तान को मात दी और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. लेकिन ईडन गार्डंस की पिच देखकर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चिंतित दिखे हैं. यह सूखी पिच है, जहां करीब एक सप्ताह से पिच पर पानी तक नहीं छिड़का गया है.
मंगलवार को भारतीय टीम ईडन गार्डंस के मैदान पर अभ्यास कर रही थी. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने पिच की हालत देखी तो वह चिंतित हो गए. क्योंकि यह पिच सूखी औ सख्त थी. गिल ने तुरंत पिच क्यूरेट सुजान मुखर्जी को बुलाया और उसने इस पर लंबी बातचीत की. दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक लंबी चर्चा की. गिल के साथ यहां बॉलिं को मोर्ने मोर्केल भी मौजूद थे दोनों ही पिच की स्थिति देखकर संतुष्ट नहीं थे.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पिच पर बीते एक सप्ताह से पानी नहीं पड़ा है. पिच सूखी हुई और भूरी है, जिस पर कहीं-कहीं पर घास के कुछेक पैच भी मौजूद हैं. साउथ अफ्रीकी टीम ने भी मंगलवार को पिच के हालात देखे तो अपने अभ्यास में स्पिन बॉलिंग पर जोर देना शुरू कर दिया. उसके बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे और गेंदबाज भी अपनी फिरकी को धार देते दिखे.
शाम होते ही भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मैदान पर पहुंचे और उन्होंने भी पिच का मुआयना किया और पिच क्यूरेटर से काफी देर तक बात की. गांगुली जब पिच पर पहुंचे थे तो तब पिच के आसपास पानी का छिड़काव किया गया था लेकिन पिच पर पानी नहीं छिड़का गया. इससे पहले गांगुली ने पहले ही मीडिया को साफ किया था कि टीम इंडिया ने इस टेस्ट के लिए पिच को लेकर किसी तरह की मांग नहीं की थी. भारत ने रैंक टर्नर जैसी पिच नहीं मांगी है.
पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने मंगलवार शाम को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद एक मीडिया समूह को बताया कि यह पिच टेस्ट के लिए अच्छी और आदर्श पिच होगा, जो अच्छा सपोर्टिंग विकेट होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.