
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
IND Beat SA in 5th T20i and Clinch Series by 3-1 Match Report: भारत ने अहमदाबाद में खेले गए 5वें और आखिरी टी20I मैच को 30 रनों से जीतकर 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है. भारत ने यहां पहले बैटिंग का न्योता मिलने के बाद मेहमान टीम को 232 रनों की चुनौती दी थी, जिसके जवाब में वह 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 201 रन ही बना पाई. अफ्रीकी टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक (65 रन, 35 बॉल में 9 चौके और 3 छक्के) ही अच्छी पारी खेल पाए. उनके आउट होने के बाद पूरी टीम लड़खड़ाती चली गई.
डिकॉक के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 17 बॉल में 31 रनों का योगदान जरूर दिया. लेकिन उनके आउट होने के बाद अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया. इस दौरान भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने (4/53), जसप्रीत बुमराह (2/17), अर्शदीप सिंह (1/47) और हार्दिक पांड्या (1/41) विकेट अपने नाम किया.
भारत की ओर से पहले बैटिंग में हार्दिक पांड्या (63) और तिलक वर्मा (73) की तूफानी फिफ्टीज की बदौलत यह रन बनाए. इस लक्ष्य का बचाव करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में मुश्किलों में दिखी थी, जब अफ्रीकी टीम ने 10वें ओवर के करीब ही सिर्फ 1 विकेट के नुकसान तक 120 रन जोड़ लिए थे. इस स्कोर पर क्विंटन डिकॉक आउट हुए तो उसकी पारी लड़खड़ाती चली गई. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले का न्योता दिया था. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने यहां पावरप्ले में ही 67 रन जोड़ दिए. अभिषेक पावरप्ले के आखिरी ओवर में 34 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद नंबर 3 पर तिलक वर्मा ने आते ही मैदान के चारों ओर शॉट खेलने शुरू कर दिए. इस बीच शुभमन गिल की जगह मौका पाए संजू सैमसन यहां दमदार दिख रहे थे लेकिन 37 के निजी स्कोर पर वह जॉर्ज लिंडे की गेंद पर बोल्ड हो गए. संजू ने 22 बॉल की अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जमाए.
कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) एक बार फिर फ्लॉप रह गए. लेकिन नंबर 5 पर उतरे हार्दिक पांड्या ने इसकी कसर पूरी कर दी. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 44 लीगल बॉल में 105 रनों की साझेदारी की. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 25 बॉल की अपनी पारी में 63 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के भी शामिल थी. वहीं उनके जोड़ीदार तिलक वर्मा ने 42 बॉल में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 73 रन ठोके. वह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए. शिवम दुबे ने भी 3 बॉल की अपनी पारी में 10 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक के दम पर इस टारगेट का पीछा करने की शानदार शुरुआत की थी. रीजा हैंडरीक्स (13) उनका एक छोर पर साथ निभा रहे थे. जो सस्ते में ही वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए. लेकिन डिकॉक ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और इस बीच उन्हें विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का साथ मिला. उन्होंने 51 रनों की साझेदारी की. यहां डिकॉक को जसप्रीत बुमराह ने आउट कर दिया. अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने डेवाल्ड ब्रेविस को चलता कर दिया.
इसके बाद साउथ अफ्रीका अपना पतझड़ नहीं रोक पाई और उसकी पारी लड़खड़ाती चली गई. अंत में वह 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन ही बना पाई. यह भारत की सीरीज में तीसरी जीत थी, जबकि साउथ अफ्रीका को एकमात्र जीत मुल्लांपुर में मिली थी, जबकि लखनऊ में खेले जाने वाला सीरीज का चौथा मैच घने कोहरे के चलते रद्द हो गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.