live

IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा 3-1 से अपने नाम की टी 20 सीरीज, हार्दिक, वरूण और तिलक रहे जीत के हीरो

INDIA VS South Africa 5th T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

Published date india.com Updated: December 19, 2025 11:39 PM IST
IND vs SA live score
IND vs SA live score

INDIA VS South Africa 5th T20 Update News In Hindi: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 105 रन की बड़ी साझेदारी की. तिलक वर्मा ने 73 रन और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 25 गेंदों में 63 रन बनाए। पंड्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड भी बनाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 201 रन ही बना सकी. रीजा हैंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया. डी कॉक ने 65 रन की पारी खेली, जबकि ब्रेविस ने 31 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी मजबूत रही.  वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए. इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती थी. टी20 सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया.

INDIA VS South Africa 5th T20 से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ….

Live Updates

  • Dec 19, 2025 10:57 PM IST

    IND vs SA LIVE score: भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा 3 1 से अपने नाम की सीरीज, भारत ने 30 रनों से जीता मैच.

  • Dec 19, 2025 10:44 PM IST

    IND vs SA LIVE score: साउथ अफ्रीका को लगा 8वां झटका, स्कोर 179/8.

  • Dec 19, 2025 10:36 PM IST

    IND vs SA LIVE score: साउथ अफ्रीका को लगा 7वां झटका, लिंडे ने खोया विकेट. स्कोर 170 पर 7 विकेट.

  • Dec 19, 2025 10:30 PM IST

    IND vs SA LIVE score: साउथ अफ्रीका को लगा छठावां झटका, डेविड मिलर ने खोया अपना विकेट.

  • Dec 19, 2025 10:18 PM IST

    IND vs SA LIVE score: 135 रन पर साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका, मार्कम ने खोया अपना विकेट.

  • Dec 19, 2025 10:10 PM IST

    IND vs SA LIVE score: 122 रन पर साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, डेवाल्ड ब्रेविस के खोया अपना विकेट.

  • Dec 19, 2025 10:05 PM IST

    IND vs SA LIVE score: 120 रन पर SA को लगा दूसरा झटका, बुमराह ने झटका डिकाक का विकेट

  • Dec 19, 2025 9:57 PM IST

    IND vs SA LIVE score: साउथ अफ्रीका ने पूरे किए 100 रन, 9.3 ओवर पर SA ने बनाए 113 रन.

  • Dec 19, 2025 9:41 PM IST

    IND vs SA LIVE score: 69 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, रीजा हेनरिक्स के गंवाया अपना विकेट.

  • Dec 19, 2025 9:28 PM IST

    IND vs SA LIVE score: साउथ अफ्रीका ने पूरे किए 50 रन. डिकाक ने ठोके 18 गेंद पर 41 रन.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.