By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ind Vs Sa Match Report And Highlights South Africa Beat India By 49 Runs In 3rd T20i India Won Series By 2 1
IND vs SA: नहीं चला भारत का पार्ट टाइम फॉर्म्यूला, साउथ अफ्रीका ने 49 रन से हराया
भारत ने आज इस मैच में 3 बदलाव किए थे. केएल राहुल, विराट कोहली और तेज गेंदबाज अर्शप्रीत सिंह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे, जिसकी बदौलत भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 228 रन नहीं बना पाया.
पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया को तीसरे और आखिरी टी20I में 49 रन से हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद ही केएल राहुल और विराट कोहली को आराम दे दिया था. इसके बाद अर्शदीप सिंह को भी कमर में खिंचाव के कारण प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बनाया गया. कुल मिलाकर टीम इंडिया आज पार्ट टाइम खिलाड़ियों के बूते आगे बढ़ना चाहती थी, जिसमें कामयाबी नहीं मिली. इसके पार्ट टाइम फॉर्म्यूला के चलते वह साउथ अफ्रीका से मिले 228 रनों का टारगेट हासिल नहीं कर पाई.
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत (27) को ओपनिंग पर आजमाया. हालांकि भारतीय कप्तान रोहित (0) पर आउट हो गए. कुछ ही पलों बाद श्रेयस अय्यर (1) भी आउट होकर टीम की मुश्किल बढ़ाते दिखे. 4 रन पर भारत का स्कोर 2 विकेट था. रोहित शर्मा ने यहां नया दाव खेला और अब तक मैच फिनिशर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक को नंबर 4 पर उतार दिया.
South Africa finish the series on a high with a comprehensive win over India 👏#INDvSA | 📝 Scorecard: https://t.co/Za8J5e3abK pic.twitter.com/dBzBgSs3fe
— ICC (@ICC) October 4, 2022
कुछ पल यह तरकीब काम करती दिखी. पहले ऋषभ पंत ने लुंगी गिडी के एक ही ओवर में 20 रन ठोक दिए. लेकिन ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने का लालच इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने आउट होकर चुकाया. इसके बाद दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभालते हुए तेज तर्रार 21 बॉल पर 46 रन ठोक दिए. उन्होंने केशव महाराज के पहले ही ओवर में 2 छक्के और 1 चौका बटौरकर अच्छे खासे रन जुटा लिए थे और अब वह सूर्यकुमार यादव के साथ भारत की पारी को पटरी पर लाते दिख रहे थे.
लेकिन जो पंत ने किया वही डीके कर गए और महाराज के ओवर की अंतिम गेंद पर स्विच हिट शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए. यह भारत को 78 के स्कोर पर चौथा झटका था. कुछ ही पलों बाद सूर्यकुमार यादव (8) भी ड्वेन प्रिस्टोरियस का शिकार बने. अब भारत की हार निश्चित हो चली थी. हालांकि पुछल्ले बल्लेबाजों में हर्षल पटेल (17), दीपक चाहर (31) और उमेश यादव (20*) ने कुछ योगदान जरूर दिया लेकिन वह भारत की हार नहीं टाल सके.
3⃣ Matches
1⃣1⃣9⃣ Runs
2⃣ Match-defining knocksFor his batting brilliance, @surya_14kumar wins the Player of the Series award. 👌 👌 #TeamIndia | #INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/dQjaBuWAnT
— BCCI (@BCCI) October 4, 2022
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग पर उतरी साउथ अफ्रीका के लिए रिली रोसेयु के करियर के पहले शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
South Africa win the third & final T20I of the series.
But it's #TeamIndia who clinch the series 2⃣-1⃣. 👏 👏
Scorecard ➡️ https://t.co/dpI1gl5uwA#INDvSA pic.twitter.com/S5GTIqFAPQ
— BCCI (@BCCI) October 4, 2022
रोसेयु ने 48 गेंद में 8 छक्कों और 7 चौकों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा डिकॉक (68) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और ट्रिस्टन स्टब्स (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की, जिससे साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. डेविड मिलर ने अंत में सिर्फ पांच गेंद में नाबाद 19 रन बनाए.
भारत की ओर से सिर्फ उमेश यादव और दीपक चाहर ही एक-एक विकेट ले पाए, जबकि डिकॉक रन आउट हुए थे. वहीं साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखें तो डे्वन प्रिस्टोरियस ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा वेन पार्नेल, लुंगी गिडी और केशव महाराज ने 3-3 विकेट अपनी झोली में डाले. एक विकेट कगिसो रबाडा ने भी अपने नाम किया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें