IND vs SA: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होना है जिसमें मोहम्मद शमी का खेलना मुश्किल लग रहा है.

Written by: Vanson Soral Edited by: Vanson Soral
Updated: December 14, 2023, 7:25 PM IST

IND vs SA: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए टेंशन बढ़ाने वाली खबर आई है. दरअसल, साउथ अफ्रीका (India tour of South Africa)के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि शमी इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. क्रिकबज ने अपनी एक रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा किया है. क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक, शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

रोहित के अलावा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी और हर्षित राणा शुक्रवार को दुबई के रास्ते साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे. अब तक, 75 से अधिक पुरुष क्रिकेटर सीनियर पुरुष टीम और भारत ‘ए’ टीम के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं.

रिपोर्ट में यह भी गया है कि चयनकर्ताओं ने अभी तक शमी के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि कई खिलाड़ी पहले से ही T20, वनडे, टेस्ट और ए सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका में हैं. उनमें से एक तेज गेंदबाज को टेस्ट सेट-अप में शामिल किया जा सकता है.”

यह भी पढ़ें- AUS Vs PAK: आदत से मजबूर पाकिस्तान, घटिया फील्डिंग से फिर उड़ी खिल्ली, 1 गेंद पर विकेट के 2 मौके गंवाए

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया था तो मोहम्मद शमी की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी.  बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा था, “मोहम्मद शमी वर्तमान में चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी.”

टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा जो 26 दिसंबर को सेंचुरियन में शुरू होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टेस्ट टीम के लिए 20 दिसंबर से तीन दिवसीय अभ्यास मैच आयोजित किया जाएगा.

IND vs SA टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर, सेंचुरियन
  • दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी, केपटाउन

AUS Vs PAK, 1st Test: वॉर्नर का धमाकेदार शतक, पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने पाक पर कसा शिकंजा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.