IND vs SA: गौतम गंभीर की बात से राजी दिखे सुनील गावस्कर, पिच नहीं खराब बैटिंग के चलते हारे कोलकाता टेस्ट

दुनिया के महान टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया की हार के बाद पिच को दोष देना सही नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि गेंद खास टर्न नहीं हो रही थी बस बल्लेबाज अपना संयम नहीं दिखा पाए, जिसके चलते उन्हें हार मिली...

Published date india.com Updated: November 18, 2025 9:37 AM IST
KL Rahul Eden Gardens
KL राहुल ईडन गार्डंस में बैटिंग के दौरान @BCCI

IND vs SA Sunil Gavaskar on Indian Batters After Eden Gardens Debacle: दिग्गजों की रिटायरमेंट के बाद बदलाव के दौर से गुजर रही टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डंस टेस्ट में मजबूत स्थिति में होने के बावजूद घुटने टेक गई. टीम की इस हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भी बल्लेबाजों को कटघरे में खड़ा किया था. हालांकि भारत के इस साधारण प्रदर्शन के बाद आलोचकों के निशाने पर कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर के कोच बनने के बाद SENA देशों के खिलाफ भारत की यह घर में लगातार चौथी टेस्ट हार है. इससे पहले पिछले साल वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से घरेलू सीरीज हार गई थी. हालांकि महान टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने गंभीर का बचाव किया है.

चेज हो सकता था 124 का टारगेट

गावस्कर ने कहा, ‘मैं गौतम गंभीर की इस बात से सहमत हूं कि इस पिच पर 124 रनों का टारगेट हासिर किया जा सकता था. इस बारे में कोई सवाल नहीं है.’ बता दें ईडन गार्डंस टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. लेकिन उसकी पहली पारी में सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी और मेहमान टीम को दूसरी पारी में सिर्फ 153 रनों पर ही समेट दिया था, जिससे भारत को जीत के लिए 124 रनों का साधारण सा लक्ष्य मिला.

भारत की बैटिंग तकनीक और संयम पर सवाल

भारतीय टीम इस आसान से लक्ष्य का पीछा नहीं कप पाई और साउथ अफ्रीका ने उसे 93 रनों पर ढेर कर दिया, जिससे उसे पहले ही टेस्ट में 30 रनों की हार का सामना करना पड़ा और अब वह 0-1 से पिछड़ गई है. इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं. लेकिन गावस्कर ने इससे अलग बल्लेबाजों के डिफेंस और तकनीक पर दो टूक बात कही है.

टेस्ट क्रिकेट में इतना टर्न सामान्य बात

इस पूर्व कप्तान ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ‘कई लोग सवाल कर रहे हैं कि पिच क्या कर रही थी. लेकिन अगर आपने साइम हार्मर के ओवर को देखा हो तो वह क्या कर रहे थे? उनकी गेंदें कितनी टर्न हो रही थीं? वह गेंदबाजी में बहुत अच्छा मिश्रण कर रहे थे. वह सीधी गेंद फेंक रहे थे और उनकी कोई-कोई गेंद ही टर्न ले रही थी.’

गावस्कर बोले- यह टेस्ट मैच था, वनडे या टी20 नहीं

उन्होंने आगे कहा, ‘तो टर्न होती पिच को दोषी ठहराना ठीक नहीं है. इस पिच पर आपको ऐसा खेलने की जरूरत थी जैसे आप यहां 5 दिन का मैच खेल रहे हो. न कि कोई 50 ओवर या टी20 क्रिकेट, जहां 3 बॉल डॉट हो जाने के बाद आप बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश करते हैं. जिस तरह की बैटिंग भारतीय टीम के पास मौजूद थी वहां 124 का लक्ष्य कम से कम 5 विकेट बाकी रहते उसे हासिल कर सकते थे.’

इस पिच में नहीं थी कोई खराबी

दुनिया में सबसे पहले 10000 टेस्ट रन बनाने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘मैं गौतम गंभीर से पूरी तरह सहमत हूं कि इस पिच में कोई खराबी नहीं थी. तीसरे दिन कोई-कोई गेंद ही टर्न हो रही थी. यह सामान्य है. (केशव) महाराज की कितनी गेंदें टर्न हुईं. अक्षर और जडेजा कि कितनी टर्न हुईं. लोग पिच पर सवाल उठा रहे हैं. उसमें कुछ गलत नहीं था. खराब तकनीक, खराब रवैये ने हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.