
Arun Kumar
2013 में अमर उजाला हिंदी दैनिक अखबार से जुड़ा और यहां 4 साल काम करने के बाद साल 2016 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में खेल डेस्क पर पत्रकारिता की. अब ... और पढ़ें
भारत के लिए अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) बेहतरीन फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में वह अब तक 2 शतक जमा चुके हैं, जबकि शनिवार को विशाखापट्टनम के YS राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा. अगर कोहली यहां भी शतक जमाकर इस सीरीज का अंत करते हैं तो वह 7 साल पुराने अपने ही एक खास रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे. यह उनके वनडे करियर में दूसरा मौका होगा, जब वह लगातार तीन मैचों में 3 शतक अपने नाम करेंगे. इससे पहले उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में ही ऐसा किया था.
भारत की ओर से अब तक 3 वनडे में लगातार 3 शतक जमाने का कारनामा सिर्फ दो ही बल्लेबाज कर पाए हैं. यहां कोहली के अलावा उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा का नाम है. विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तो वहीं रोहित ने वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगातार 3 वनडे शतक जमाए थे. अब अगर कोहली शनिवार को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाते हैं तो वह पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज होंगे, जो वनडे फॉर्मेट में 2 बार लगातार 3 शतक जमाने का कारनामा कर देंगे.
वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक पाकिस्तान के बाबर आजम ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में 2 बार लगातार 3-3 शतक जमाए हैं. वनडे फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यह श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा 4 शतक जमाए थे. इस वर्ल्ड कप में तब संगकारा ने बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ ये लगातार शतकीय पारियां खेली थीं.
फैन्स को विशाखापट्टन के मैदान पर विराट कोहली का पिछला रिकॉर्ड देखकर यह उम्मीदें और भी जग रही हैं. इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है. विराट ने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं. 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं. उनका औसत 97.83 का है. यहां उनके शतकों की संख्या 4 भी हो सकती थी लेकिन एक मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ (2013) में वह 99 के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में विराट के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो रांची में खेले गए पहले वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. विराट का वनडे में यह 52वां शतक था. इस शतक के साथ ही विराट ने किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट ने फिर शतक लगा दिया. दूसरे वनडे में विराट ने 93 गेंद पर 102 रन की पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.