Ind Vs Sa Sanju Samson Shot Hit Umpire Rohan Pandit Is In Pain
IND Vs SA: संजू सैमसन के तेज-तर्रार शॉट पर घायल हो गए अंपायर, दर्द से कराह कर जमीन पर लेटे
इस सीरीज में संजू सैमसन को पहली बार प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिला था. जब वह 36 के निजी स्कोर पर थे, तब उनके एक शॉट ने अंपायर रोहित पंडित को चोटिल कर दिया.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे 5वें और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में उस वक्त फैन्स की सांसें थम गईं, जब संजू सैमसन का एक शॉट अचानक ही अंपायर के घुटने पर जा लगा. बॉल लगने के बाद अंपायर असहज दिखाई दिए और वह दर्द के मारे जमीन पर लेट गए. इस बीच संजू एक रन दौड़कर अंपायर के पास पहुंचे थे और उन्होंने तुरंत अंपायर से बात की और ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा कर उनके लिए मदद मांगी.
संजू को इस सीरीज में आज पहली बार मौका मिला था वह चोटिल शुभमन गिल की जगह बतौर बल्लेबाज इस मैच में उतरे थे. उन्हें टी20 फॉर्मेट में उनकी फेवरेट जगह यानी ओपनिंग का जिम्मा दिया गया. सैमसन 19 बॉल में 35 रन बनाकर क्रीज पर थे, तब पारी का 9वां ओवर फेंक रहे डोनोवेन फरेरा की गेंद पर उन्होंने बैक टू द बॉलर एक शॉट खेला था.
यह शॉट हवा में था और फरेरा की ओर ही आ रहा था. उन्होंने इस कैच को लपकने की कोशिश की लेकिन वह बॉल की स्पीड से बीट हो गए और बॉल को अपने हाथों में ही थाम नहीं पाए. यह गेंद उनकी हथेली से लगकर स्टंप्स के पीछे खड़े अंपायर के घुटने पर जा लगी.
वैसे तो अंपायर बॉल की लाइन से दूर थे लेकिन जब बॉल फरेरा की हथेली से लगी तो उसकी दिशा बदल गई और वह अंपायर की ओर चली गई. अंपायर रोहन पंडित बॉल से खुद को दूर नहीं कर पाए और बॉल सीधे उनके घुटने पर लगी. वह तुरंत ही दर्द में दिखाई दिए और जमीन लेट गए.
संजू ने उनका हाल जानकर तुरंत ही मदद भेजने का इशारा किया. इसके बाद साउथ अफ्रीका के फीजियो सबसे पहले मैदान पर पहुंचे और उनके पीछे-पीछे भारतीय टीम के फीजियो भी आ गए. दोनों ने अंपायर की स्थिति की जांच की. इस बीच उनकी इस चोट पर मैजिक स्प्रे लगाया गया, जो दर्द से तुरंत राहत देता है. इस बीच मैच के चौथे अंपायर भी वहां पहुंच चुके थे.
रोहन पंडित ने उपचार के बाद धीरे-धीरे खुद को संभाला और खड़े हो गए. सैमसन ने उन्हें फिर से चेक किया और माफी मांगने ढंग से उनकी पीठ थपथपाई. वह अब सही थे और खेल दोबारा शुरू होने की स्थिति में था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.