IND vs SA T20I: टी20 सीरीज से पहले शुभमन गिल को लेकर आया बड़ा अपडेट, दो दिन तक अस्पताल में रहे थे भर्ती

Shubman Gill Injury updates: गिल कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और उन्हें दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था तथा इंजेक्शन भी लगाना पड़ा था.

Published date india.com Published: December 6, 2025 3:59 PM IST
India vs South Africa, IND vs SA, Guwahati Test, Shubman Gill, Shubman Gill injury updates, Axar Patel, Dhruv Jurel, Rishabh Pant, cricket, cricket news, latest cricket news,

कटक: भारत की टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने की मंजूरी दे दी है.

गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. तब उनकी गर्दन में अकड़न आ गई थी लेकिन अब उन्होंने सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है. गिल को फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था और उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी) के लिए रिहैबिलिटेशन से जुड़े सारे प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ा.

सीओई की ओर से टीम प्रबंधन की खेल विज्ञान एवं चिकित्सा (एसएसएम) टीम को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ” शुभमन गिल ने सीओई में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों के लिए फिट घोषित होने के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा कर लिया है.”

KL Rahul का टोटका कर गया काम, 20 हार के बाद आखिरकार भारत ने जीता टॉस

इस टीम में फिजियो कमलेश जैन, स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच एड्रियन ली रॉ और खेल चिकित्सक डॉ. चार्ल्स शामिल हैं. गिल कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और उन्हें दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था तथा इंजेक्शन भी लगाना पड़ा था.

वह मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे, लेकिन टी20 श्रृंखला के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर सभी संदेह दूर हो गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी रविवार से यहां अभ्यास शुरू करेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.