IND vs SA: शुभमन गिल को कब तक ढोएंगे गौतम गंभीर! गोल्डन डक पर आउट, संजू सैमसन समेत इन दो के लिए उठ रही आवाज

अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे शुभमन गिल गोल्डन डक का शिकार बन गए. इस फॉर्मेट में अपनी वापसी के बाद वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं.

Published date india.com Updated: December 11, 2025 9:42 PM IST
Shubman Gill out for 0
शुभमन गिल का फ्लॉप शो @X

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में फ्लॉप हो गए हैं. इस बार मुल्लांपुर के मैदान पर वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि यह उनका नया घरेलू मैदान है. वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. गिल यहां लुंगी गिडी का शिकार बने, जब पहली ही गेंद पर स्लिप में कैच देकर आउट हो गए. एशिया कप 2025 से टी20 इंटरनेशनल में वापसी करने वाले गिल कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. इस साल टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी 14वीं पारी थी.

गिल के फ्लॉप शो का यह हाल तब है, जबकि भारत फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा है. गिल से पहले इस स्थान पर संजू सैमसन लगातार खुद को साबित करते आ रहे थे. लेकिन गिल के आते ही उन्हें एशिया कप से पहले ओपनिंग से हटाया गया और इसके बाद मिडल ऑर्डर में उन्हें आजमाया गया लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें कुछ मौके देने के बाद अब प्लेइंग XI से ही बाहर कर दिया गया है.

भारतीय टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर की इस रणनीति का सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है. गिल लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप हो रहे हैं और प्लेइंग XI से दूर बैठे संजू सैमसन सिर्फ बेंच सेंकते दिख रहे हैं. फैन्स को चिंता है कि इस दबाव में कहीं वह अपनी फॉर्म ही खराब न कर बैठे, जिससे उन्हें अगर बाद में मौका भी मिला तो फिर रन बनाने के दबाव में वह कहीं बिखर न जाएं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शुभमन गिल की बात करें तो एशिया कप से टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में लौटे गिल की यह 14वीं पारी थी. उन्हें टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दी गई है. लेकिन वह लगातार यहां फ्लॉप हो रहे हैं. इन 14 पारियों में उनके नाम एक भी फिफ्टी नहीं है, जबकि वह सिर्फ 2 ही बार 40 का आंकड़ा पार कर पाए हैं. अब तक वह कुल 5 बार 0 या इससे कम के स्कोर पर आउट हो चुके हैं, जिसमें एक 0 भी शामिल है. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन रहा है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में बनाया था.

एशिया कप 2025 से वापसी करने वाले गिल ने 14 पारियों में कुल 263 रन बनाए हैं, जो 142.93 के स्ट्राइक रेट और 23.90 के औसत से बने हैं. गिल के डक पर आउट होते ही सोशल मीडिया पर इसके विरोध में आवाज उठने लगी और फैन्स संजू सैमसन समेत दूसरे भारतीय खिलाड़ियों के सपॉर्ट में उतर आए. सैमसन के बाद सबसे ज्यादा सपॉर्ट यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को मिल रहा है, जिन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जमाकर खुद को साबित किया था. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.