
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल का साथ नहीं मिल पाएगा. वह अभी अपनी गर्दन में आई अकड़न से उबर नहीं पाए हैं. मैच से एक दिन पहले BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें मैच खेलने के लिए फिट करार नहीं दिया है. गिल अब अपनी गर्दन की इस चोट में आगे के चेकअप के लिए गुवाहाटी से मुंबई रवाना होंगे.
इस बीच गुरुवार को ही टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने साफ कर दिया था कि अगर गिल इस मैच में नहीं खेलेंगे तो टीम इंडिया उनके बैटिंग क्रम पर किसे आजमाएगी. कोटक ने कहा था कि टीम को एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में उनकी कमी खलेगी. लेकिन टीम में गहराई है और उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल बैटिंग करते दिख सकते हैं.
दूसरे टेस्ट से पहले कोटक ने कप्तान शुभमन गिल की रिकवरी पर अपडेट देते हुए कहा था कि वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वह निश्चित रूप से ठीक हो रहे हैं. मैं उनसे कल मिला था. फिजियो और डॉक्टरों को यह तय करना है कि अगर वह पूरी तरह से ठीक भी हो जाते हैं तो मैच के दौरान ऐंठन दोबारा होने की संभावना है या नहीं. यह बहुत जरूरी है. अगर कोई भी संशय है, तो मुझे यकीन है कि वह एक और गेम के लिए आराम करेंगे. एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में शुभमन की कमी टीम को खलेगी.’
उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम में गहराई है. अगर गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो हमारे पास उनकी जगह लेने के लिए अच्छे खिलाड़ी हैं. हो सकता है गिल की जगह खेलने वाला गुवाहाटी में शतक लगा दे.’ बल्लेबाजी कोच ने संकेत दिया कि अगर गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
बता दें टीम इंडिया के लिए गुवाहाटी में खेला जाने वाला टेस्ट बेहद अहम है. कोलकाता में खेला गया टेस्ट लो स्कोरिंग रहा था. भारतीय टीम 124 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी और दूसरी पारी में 93 रन पर सिमट गई थी. साउथ अफ्रीका ने 15 साल बाद भारत में टेस्ट जीता था.
अगर भारतीय टीम अगला टेस्ट जीतने में सफल नहीं रहती है, तो 25 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाएगी. हालांकि, भारतीय टीम वापसी का दमखम रखती है और दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रॉ करा सकती है.
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.